Deadpool
फिल्म समीक्षक तरन आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'डेडपूल 2' अभी तक 21 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी हैं। इस फिल्म का कलेक्शन शुक्रवार को 11.25 करोड़, शनिवार को 10.65 करोड़ रहा। कुल मिलाकर यह फिल्म अब तक 21.90 करोड़ जुटाने में कामयाब रही। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि रविवार को इस फिल्म के कलेक्शन में और भी उछाल देखा जा सकता है।