वैसे तो कहावत है कि जहां न पहुंचे रवि, वहां पहुंचे कवि, लेकिन नए जमाने में इसे जहां न पहुंचे सरकारी अमला, वहां पहुंचे कलाकार का गमला की तरह भी कहा जा सकता है। जी हां, हिंदी सिनेमा के चोटी के सितारों में नंबर वन की पोजीशन हथिया चुके रणवीर सिंह एक ऐसे आदिवासी गांव में रोशनी लाने का सबब बने हैं, जहां के लोगों ने रात में लालटेन के अलावा दूसरी कोई रोशनी नहीं देखी।