फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के साथ इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं दीपिका, अब रणवीर बोले- कम से कम इस बार मरेंगे तो नहीं

Wed, 12 Jun 2019 02:36 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
83 team - फोटो : Twitter
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) कबीर खान के निर्देशन वाली फिल्म '83' में नजर आएंगे। फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 की विश्व कप जीत पर आधारित है। फिल्म में दोनों पत्नी पत्नी की भूमिका में नजर आने वाले हैं। दीपिका और रणवीर की ये पहली फिल्म नहीं है जिसमें वो साथ काम करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
83 team - फोटो : Twitter
दोनों ने इससे पहले कई हिट फिल्में दी हैं लेकिन 83 के लिए रणवीर खुश इसलिए हैं क्योंकि इस बार उनकी जोड़ी फिल्म में न ही अलग होने वाली है न ही मरने वाली है। दीपिका की फोटो पर रणवीर ने कमेंट करते हुए लिखा है- इस बार हम आखिर में मरेंगे नहीं। रणवीर ने कहा भी है कि मेरी वाइफ का रोल मेरी वाइफ से बेहतर कौन निभा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
83 team - फोटो : instagram
रणवीर और दीपिका की जोड़ी पहली बार संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला में नजर आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इसके बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कई फिल्मों में एक साथ आ चुके हैं जो कि बॉक्स ऑफिस पर भी काफी हिट रही हैं। हालांकि सभी फिल्मों में दोनों में से किसी एक को मरते दिखाया गया है।
 

4 of 5
Bajirao Mastani
इन फिल्मों में रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत शामिल है। बात करें दोनों के केमेस्ट्री की तो इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण की पोस्ट की हुई तस्वीर पर तारीफ भरे कमेंट लिखना हो या किसी अवॉर्ड फंक्शन में घुटने के बल बैठकर 'इजहार' करना हो। रणवीर हर मोर्चे पर 'मैं हूं ना' कहते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranveer singh
बात करें 83 की तो अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में रणवीर और दीपिका के अलावा साकिब सलीम, आर बद्री, हार्डी संधू, चिराग पाटिल, पंकज त्रिपाठी, अम्मी विर्क और साहिल खट्टर भी प्रमुख भूमिका में हैं। देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म के रूप में प्रचारित की जा रही फिल्म '83' हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें