फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फिल्म के 8 करोड़ लेते हैं रणवीर सिंह, दो महीने से ड्राइवर को नहीं दी मामूली सी सैलरी

Tue, 03 Oct 2017 09:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
1 of 6
ranveer singh
रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग जब से शुरू हुई है तब से ही फिल्म के सेट से कुछ ऐसी खबरें आ रही हैं जिससे फिल्म की शूटिंग पर सीधा असर पड़ता है। कभी कर्णी सेना का फिल्म के सेट हंगामा तो कभी रणवीर से सिर में चोट। हाल ही में शाहिद कपूर के भी चोट लग गई थी। मामला यहीं शांत नहीं हुआ है अब सेट से और निराश करने वाली खबर आई है...
 
विज्ञापन

2 of 6
रनवीर सिंह
स्पॉटब्वॉय की एक खबर के अनुसार बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह के ड्राइवर और बॉडीगार्ड में लड़ाई हो गई है जिसका सीधा असर फिल्म की शूटिंग पर पड़ रहा है। इस लड़ाई के कारण शूटिंग को रोकना पड़ा। 

पढ़ें-  Bigg Boss 11: मम्मी-पापा नहीं इस शख्स को मिस करेंगी हिना खान, खुद किया खुलासा
 
विज्ञापन

3 of 6
रनवीर सिंह
दोनों के बीच लड़ाई को बढ़ता देख फिल्म के डायरेक्टर संजयलीला भंसाली को बीच बिचाव करना पड़ा। आपको बता दें कि ड्राइवर ने रणवीर सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा है कि रणवीर ने दो महीने से उसे सैलरी नहीं दी है।

 

4 of 6
रनवीर सिंह
रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि फिल्म सिटी में लच रही शूटिंग के दौरान अचानक बाहर से रणवीर के बॉडीगार्ड विनायक और ड्राइवर सूरज पाल के आपस में लड़ने की आवाजें आने लगी। जिसके बाद क्रू ने दोनों को झगड़ा बंद करने को कहा लेकिन वो नहीं मानें और चिल्लाते रहे। 

पढ़ें- फेसबुक पर वायरल इन तस्वीरों ने पहुंचाया डांसर सपना को 'बिग बॉस' में, देखिए

 
विज्ञापन

5 of 6
ranveer singh
एक शख्स ने बताया कि ड्राइवर सूरज रणवीर के मैनेजर से अपनी 2 महीने की बकाया सैलरी मांग रहा था। उसे दो महीने का मेहनताना जो कि 85000 है नहीं मिला था लेकिन रणवीर की मैनेजर उसकी सुनने के मूड में नहीं थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ranveer singh
मैनेजर ने बॉडीगार्ड से ड्राइवर को बाहर करने को कहा। जिसपर बॉडीगार्ड ने गुस्से में ड्राइवर सूरज को पीटना शुरू कर दिया। मैनेजर में मामला शांत करने की कोशिश भी की लेकिन लड़ाई बढ़ती गई। मामले को शांत करते हुए संजयलीला भंसाली ने ड्राइवर को नौकरी से निकाल दिया और 1 दिन के भीतर पैसे देने का वादा किया। 

पढ़ें- 'जुड़वा 2' कर रही ताबड़तोड़ कमाई, तीसरे दिन वरुण ने तोड़ा अक्षय का रिकॉर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें