फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह से रेखा तक, जानिए सितारों के असली नाम सहित उनके सरनेम

Fri, 12 Jun 2020 06:51 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
धर्मेंद्र , रेखा, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जो सिर्फ अपने नाम से ही नहीं बल्कि सरनेम (उपनाम) से भी मशहूर हैं, लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो अपने सरनेम का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करते हैं। जी हां, बॉलीवुड के कई सितारे सिंगल नाम का इस्तेमाल करते हैं। इन सितारों के फैंस को भी ये बात मुश्किल पता होगी उनका असली नाम और सरनेम क्या है। आज हम आपको बॉलीवुड उन सितारों के असली नाम और उनके सरनेम से रुबरू करवाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह
यह बात बहुत कम लोगों की पता होगी कि अभिनेता रणवीर सिंह का सरनेम सिंह नहीं बल्कि भवानी है। जी हां, उनका पूरा नाम रणवीर सिंह भवानी है। 
विज्ञापन

3 of 9
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र 
अभिनेता धर्मेंद्र अपने सरनेम का इस्तेमाल नहीं करते हैं। उनके बेटे सनी, बॉबी और बेटी एशा सरनेम देओल का इस्तेमाल करते हैं। 

4 of 9
रेखा - फोटो : अमर उजाला
रेखा
खूबसूरत अदाकारा रेखा भी अपने सरनेम और पूरे नाम का इस्तेमाल नहीं करती हैं उनका पूरा नाम भानुरेखा गणेशन है।  
विज्ञापन

5 of 9
जितेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
जितेंद्र
बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र की गिनती भी उन्हीं कलाकारों में होती है जो अपने नाम के साथ सरनेम नहीं जोड़ते हैं। जितेंद्र का सरनेम कपूर है। खुद अभिनेता तो सरनेम का इस्तेमाल नहीं करते लेकिन उनके बेटे तुषार और बेटी एकता सरनेम का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
काजोल
अभिनेत्री काजोल भी अपने सरनेम का इस्तेमाल नहीं करती हैं। उनका पूरा नाम काजोल मुखर्जी हैं। हालांकि शादी के बाद अभिनेत्री काजोल देवगन हो गई हैं। वह बॉलीवुड की दिग्गज अदाकार तनुजा और निर्देशक शोमू मुखर्जी की बेटी हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा
अभिनेता गोविंदा का सरनेम आहूजा है। वहीं उनका पूरा नाम गोविंदा अरुण आहूजा है। उनकी बेटी टीना अपने नाम का साथ सरनेम का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन गोविंदा नहीं करते हैं। 

8 of 9
रजनीकांत - फोटो : अमर उजाला
रजनीकांत
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़। खास बात ये है केवल रजनीकांत ही नहीं उनकी बेटियों भी गायकवाड़ सरनेम का इस्तेमाल नहीं करती हैं। उनकी दोनों बेटियां सौंदर्या और ऐश्वर्या सरनेम की जगह पर पिता का नाम रजनीकांत लगाती हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
तब्बू
इनका असली नाम तब्बू फातिमा हाशमी है, लेकिन वह बस तब्बू नाम का इस्तेमाल करती हैं। 

पढ़ें: कोरोना महामारी के बीच डॉक्टरों को नहीं मिल रहा वेतन, अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने उठाए सवाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें