deepika ranveer
- फोटो : file photo
बता दें कि दीपिका और रणवीर ने सिंधी और कोंकणी दो रीतियों से शादी की थी। शादी की तस्वीर को खुद दीपवीर ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया। दोनों ही रीतियों से हुई शादी में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सब्यसाची की डिजाइनर ड्रेस पहनी थी। इटली में हुई शादी में उनके परिवार के लोग, दोस्त और कुछ ही मेहमान उपस्थित थे मगर दीपिका और रणवीर सिंह ने इस खुशी में अपने पूरे स्टाफ को शामिल किया। हर लम्हे उनकी सुरक्षा में लगे रहने वाले अपने बॉडीगार्ड्स को भी उन्होंने स्पेशल फील करवाया। वे सभी यहां ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आए थे।