फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावत' के सुपरहिट होते ही दीपिका ने दिया सरप्राइज, खिलजी से ऐसे रचाएंगी शादी

Thu, 08 Feb 2018 07:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भले ही अपने रिश्ते के बारे में सबके सामने खुलकर नहीं बोलते लेकिन ये बात तो तय है कि दोनों प्यार में हैं और शादी करना चाहते हैं। आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका का फिल्मी करियर इस समय सफलताओं की ऊंचाइयों को छू रहा है और दोनों इस वक्त में अपने रिलेशनशिप को दूसरे लेवल पर ले जाने का फैसला कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल की तरह इस साल भी एक धमाके दार सेलेब्रिटी वेडिंग लोगों को चौंका सकती है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जी हां इस साल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी कर सकते हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक इस पर कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तरह इनकी शादी भी सरप्राइज वेडिंग हो सकती है। दीपिका और रणवीर अपने फैंस को चुपचाप शादी कर खुशखबरी दे सकते हैं। दोनों की शादी से जुड़ी पूरी डिटेल्स कुछ इस तरह है। खबर है कि दोनों इस साल के अंत तक सरप्राइज वेडिंग कर सकते हैं और यह एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। 
विज्ञापन

3 of 4
विराट और अनुष्का की तरह यह शादी किसी रिजोर्ट में न होकर बीच (BEACH) पर हो सकती है। सूत्रों की मानें तो दोनों को समंदर बहुत पसंद है और यही कारण है कि दोनों अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग बीच पर प्लान कर सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीच पर होन वाली शादी में सिर्फ दोनों के परिवार वाले और कुछ खास दोस्त मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
शादी के बाद दो रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा जिसमें से एक बंगलुरु और दूसरा मुंबई में होगा। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही रणवीर सिंह के परिवार ने दीपिका को एक महंगा डायमंड सेट गिफ्ट किया था जिसके बाद लोग कह रहे थे कि हो सकता है कि दीपिका और रणवीर के बीच सगाई हो गई हो। सिर्फ इतना ही नहीं रणवीर सिंह भी दीपिका पादुकोण के परिवार को काफी समय देते हैं। अब देखना है कि दोनों इस साल कब शादी करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें