फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर-दीपिका बने मिकी-मिनी, तो राजा बने कार्तिक आर्यन, फिल्मी सितारों ने दिखाई फैन्स की कलाकारी

Thu, 09 Apr 2020 07:40 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फैन आर्ट - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश लॉकडाउन है। जिसकी वजह से सभी सेलिब्रिटीज भी इन दिनों अपने घर में ही परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। अपने बिजी शेड्यूल से कुछ समय फ्री रहने पर ये सेलेब्स खूब एंज्वॉय कर रहे हैं। सेलेब्स को वैसे भी परिवार के साथ या घर पर ही खुद के साथ समय बिताने को काफी कम ही मिलता है। ऐसे में ये सेलेब्स मस्ती करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में इन सेलेब्स ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं जिनमें ये सेलेब्स अपने फैन्स का आर्टिस्टिक हुनर दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
रणवीर, दीपिका - फोटो : Social Media
रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण
अभिनेता रणवीर सिंह आजकल अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ काफी समय बिता रहे हैं। रणवीर और दीपिका दोनों ही एक दूसरे तस्वीरें साझा आए दिन साझा करते रहते हैं। ऐसे में रणवीर ने एक तस्वीर दीपिका के साथ साझा की है। जिसमें दोनों डिज्नी के मिकी और मिनी कैरेक्टर बने हुए हैं। ये एक इल्युस्ट्रेटर तस्वीर है। जिसमें दोनों शेफ बने हैं तो वहीं रणवीर सिंह की तोंद थोड़ी बाहर निकली हुई है। तस्वीक के साथ कैप्शन में रणवीर ने लिखा है, 'दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है।'
 
विज्ञापन

3 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : Social Media
कार्तिक आर्यन
अभिनेता कार्तिक आर्यन भी इन दिनों सोसल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। ऐसे में कार्तिक सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा करते रहते हैं। तो वहीं कार्तिक ने बी अपने एक फैन की कलाकारी का नमूना साझा किया है। कार्तिक ने अपनी एक इल्युस्ट्रेटर तस्वीर साझा की है जिसमें उनके सर पर एक क्राउन भी लगा है। तस्वीर के साथ कैप्शन में कार्तिक ने लिखा है, 'क्राउन भी मेरे बालों से मुकाबला नहीं कर सकता।'
 

4 of 6
परी - फोटो : Social Media
अनुष्का शर्मा
हाल ही में अनुष्का शर्मा की की फिल्म 'परी' को दो साल पूरे हुए हैं। ऐसे में अनुष्का के एक फैन ने उनका परी फिल्म का पोस्टर स्कैच के रूप में उन्हें भेजा जो अनुष्का को बेहद पसंद आया। इस पोस्ट को अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अपने फैन का शुक्रिया अदा भी किया।
विज्ञापन

5 of 6
अर्जुन कपूर - फोटो : Social Media
अर्जुन कपूर
अभिनेता अर्जुन कपूर के एक फैन ने उनकी फिल्म गुंडे से उनकी और रणवीर सिंह की तस्वीर का एक स्कैच बनाया। इस स्कैच में फैन ने रणवीर और अर्जुन को जापानी सामुराई जैसा लुक दिया था। ये स्कैच रणवीर को बेहद पसंद आया और उन्होंने भी इसे अपने सोशल मीडिया पर साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिशा पाटनी - फोटो : Social Media
दिशा पाटनी
अभिनेत्री दिशा पाटनी की फिल्म मलंग हाल ही में कुछ समय पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म का एक पोस्टर काफी चर्चाओं में आया था। दिशा के एक फैन ने इस पोस्टर को निऑन रंग देकर बड़ी ही खूबसूरती से पेश किया था। जो दिशा को बेहद पसंद आया। दिशा ने ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सभी के साथ साझा की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें