फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT 2: करण जौहर और हिना खान नहीं, अब बॉलीवुड के ये अभिनेता होस्ट कर सकते हैं 'बिग बॉस ओटीटी 2'

Mon, 04 Jul 2022 06:10 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
करण जौहर, हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा कन्ट्रोवर्सीज की वजह से सुर्खियों में रहता है। पिछले कई साल से इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। अब टीवी से ये शो ओटीटी पर आ चुका है। पिछले सीजन को मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर ने होस्ट किया था। पहले तो इस शो को बहुत ज्यादा पसंद नहीं किया जा रहा था, लेकिन बाद में धीरे-धीरे शो की लोकप्रियता बढ़ने लगी थी। इस सीजन की विनर दिव्या अग्रवाल थीं। अब खबर आ रही है कि इस बार शो को करण जौहर होस्ट नहीं करेंगे। क्योंकि उनका खुद का शो कॉफी विद करण शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
बिग बॉस - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस ओटीटी को लेकर पहले कहा जा रहा था कि इस शो पर सलमान खान वापसी कर सकते हैं, लेकिन अब शायद ऐसा नहीं होने जा रहा है। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन काफी हिट रहा था, इसलिए मेकर्स इसे दोबारा लेकर आए हैं। हालांकि बिग बॉस ओटीटी 2 के होस्ट के नाम को लेकर चर्चाएं काफी जोर से चल रही हैं। सबसे पहले इसके लिए फराह खान का नाम सामने आया था, इसके बाद ये खबर आई कि अब इस शो को हिना खान होस्ट कर सकती हैं। लेकिन अब इस शो के होस्ट के लिए बॉलीवुड के एक मोस्ट हैंडसम मैन के नाम की चर्चा काफी जोरों से चल रही है।
विज्ञापन

3 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मीडिया रिपोर्ट्स  के मुताबिक अब इस शो को रणवीर सिंह होस्ट कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है और न ही रणवीर सिंह ने इसको लेकर किसी तरह की घोषणा की है। हालांकि अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि रणवीर सिंह के इस शो में आने के बाद क्या बदलाव होते हैं और क्या पुराने शो की तरह लोग इसे भी पसंद करेंगे या नहीं।
विज्ञापन

4 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : insta
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माताओं ने बिग बॉस के दूसरे सीजन पर काम करना शुरू कर दिया है। शो को होस्ट करने के लिए करण जौहर से तारीख नहीं मिल पा रही है, इसलिए रणवीर सिंह का नाम सामने आ रहा है। बता दें कि इससे पहले रणवीर 'द बिग पिक्चर' नाम का शो होस्ट कर चुके हैं। इसमें अभिनेता की मेजबानी की काफी तारीफ भी हुई है। शायद यही वजह है कि मेकर्स ने बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए रणवीर सिंह का नाम सजेस्ट किया हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें