बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पिछले कुछ समय से फिल्म 'पद्मावत' में अपने रोल को लेकर चर्चा में हैं। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में रणवीर ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। आपको बता दें कि वैसे तो फिल्म की कहानी रानी पद्मावती को लेकर थी लेकिन दर्शकों ने उनसे भी ज्यादा खिलजी को पसंद किया। फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी रानी पद्मावती का दीवाना था लेकिन वहीं इस फिल्म में एक किरदार ऐसा भी था जो अलाउद्दीन खिलजी का दीवाना था। वह था मलिक काफूर जो खिलजी का गुलाम था। इस किरदार को एक्टर जिम सरभ ने निभाया था। लोगों ने फिल्म में जिम और रणवीर सिंह की केमिस्ट्री को लेकर भी जमकर चर्चा की थी। वहीं अब रणवीर सिंह जिम पर किए एक कमेंट की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं।