संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर चल रहा विवाद किसी से छुपा नहीं है। नेता हो या अभिनेता सभी ने इस पर अपनी राय जाहिर की। हाल ही में फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
2 of 5
रणवीर सिंह ने कहा 'मैं 200 प्रतिशत फिल्म के साथ हूं और अपने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ हूं। आगे उन्होंने बताया कि उन्हें इस मामले में ज्यादा बोलने से मना किया गया है। इसलिए जो भी चीजें होंगी वो सब ऑफिशियल तरीके से होगा। इस फिल्म से जुड़ा कोई भी आधिकारिक बयान आप इसके निमार्ताओं से ले सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
ranveer singh
रणवीर एडिडास के 'फैशन डेस्टिनेशन डूर' स्टोर लॉन्च पर पहुंचे थे। हालांकि फिल्म के बारे में की जाने वाली किसी भी बातचीत से पहले रणवीर ने कहा, 'यहां आने के लिए शुक्रिया इससे पहले यहां कुछ भी गलत हो, मुझे यहां से निकल जाना चाहिए।'
4 of 5
padmavati
आपको बता दें कि पद्मावती को लेकर करणी सेना और कुछ अन्य कई संगठन संजय लीला भंसाली पर ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए फिल्म की रिलीज का विरोध कर रहे हैं।
वहीं फिल्म के डॉयरेक्टर भंसाली का कहना है कि उनकी यह फिल्म राजपुताना रानी पद्मावती के प्रति एक सम्मान है। इसके खिलाफ जो कुछ कहा जा रहा है, वो सिर्फ अफवाह से ज्यादा और कुछ नहीं है। फिल्म को अभी CBFC से सर्टिफिकेट नहीं मिला है। इसकी रिलीज तारीख एक दिसंबर को तय थी, लेकिन निमार्ताओं ने इस तारीख को रिलीज टाल दी है। हालांकि अभी तक अगली डेट सामने नहीं आई है।