फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: बोल्ड फोटोशूट कराना रणवीर सिंह को पड़ा भारी, गिरफ्तारी की लटकी तलवार

Tue, 26 Jul 2022 12:36 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट की वजह से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही जहां लोग अभिनेता को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं, वहीं सेलेब्स अलग-अलग तर्क देकर उन्हें डिफेंड करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन न ही रणवीर सिंह की तस्वीरें और न ही सेलेब्स के बयान लोगों से गले उतर रही हैं। यही कारण है कि सोमवार को उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई थी और अब मुंबई के चैंबूर पुलिस थाने में 'महिलाओं की भावनाएं आहत' करने जुर्म में अभिनेता के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई है। इतना ही नहीं, लोग रणवीर सिंह की गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
किन धाराओं के तहत दर्ज हुई एफआईआर?
न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 292 (अश्लील पुस्तकों की बिक्री, आदि) 293, 509 और आईटी अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

3 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
किसने की शिकायत?
 गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) चलाने वाले ललित श्याम ने मुंबई के चैंबूर पुलिस थाने में अभिनेता के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। ललित ने आरोप लगाया है कि रणवीर सिंह की ऐसे बोल्ड तस्वीरें देखने के बाद महिलाओं के मन में लज्जा पैदा होगी। इसी वजह से उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम से रणवीर की बोल्ड तस्वीरें हटाने की भी मांग की है।
विज्ञापन

4 of 4
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
हो सकती है पांच साल की जेल
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आईपीसी की धारा 292 के तहत 5 साल और धारा 293 के तहत 3 साल की सजा का प्रावधान है। वहीं आईटी एक्ट 67 A के तहत 5 साल की सजा हो सकती है। यानी आरोप साबित होने पर रणवीर सिंह को कम-से-कम पांच साल की सजा सुनाई जा सकती है। 

यहां देखिए अभिनेता के बोल्ड फोटोज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें