फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले कचरा विवाद के चलते ट्रोल हुई थीं अनुष्का, अब रणवीर सिंह ने कार ड्राइवर को लताड़ा, वीडियो वायरल

Wed, 05 Sep 2018 01:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्मी परदे पर अपने एक्टिंग से दर्शकों दिलों के जीतने वाले बॉलीवुड कलाकार कभी-कभी ऐसे काम की वजह से चर्चा का विषय बन जाते हैं जब उनसे इस तरह की उम्मीद नहीं होती। बीते दिनों सड़क पर कचरा डालने पर बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक युवक को काफी लताड़ा था। उस दौरान अनुष्का शर्मा को सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ा था। अब ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के खिलजी यानी रणवीर सिंह भी करते दिखे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्टर रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कार ड्राइव कर रहे व्यक्ति पर गुस्से में भड़कते और चिल्लाते नजर आए हैं। वायरल वीडियो और मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार रणवीर सिंह कार ड्राइवर को ठीक से कार न चलाने की वजह से डांट रहे थे। वहीं कार ड्राइवर ने आरोप लगाया है कि रणवीर सिंह ने न केवल उन्हें डांटा बल्कि गंदी गालियां भी दी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
रणवीर सिंह के इस वीडियो का खुलासा तब हुआ जब उनके गुस्से का शिकार हुए कार ड्राइवर ने घटना के दौरान वीडिया बना लिया, और रणवीर सिंह के आफिशियल ट्विटर अकाउंट पर उनकी एक फोटो के कमेंट बॉक्स में जा कर शेयर कर दिया। कार ड्राइवर ने वीडियो शेयर करते हुए कमेंट में लिखा- 'बदतमीज इंसान, बात करने की तमीज नहीं, तुम जैसे इंसान को ये भी नहीं पता कि किसी की मां- बहन के सामने इतनी गाली कौन देता है। पागल इंसान अगर यही एटिट्यूड रहा तो जल्द ही सड़क पर आ जाएगा। पहले लोगों से बात करने की तमीज सिख फिर हीरो बनना फ्लॉप एक्टर।' 

 

4 of 5
वहीं वीडियो में कार ड्राइवर रणवीर सिंह से अपनी गलती के लिए माफी मांगता नजर आ रहा है। रणवीर सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। हालांकि इस वीडियो को लेकर अभी तक रणवीर सिंह की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें कि रणवीर सिंह से पहले बीते दिनों अनुष्का शर्मा ने अपनी गाड़ी के बगल से गुजर रही एक अन्य गाड़ी में बैठे शख्स को सड़क पर कूड़ा डालने के लिए मना और लताड़ लगाई थी। उस शख्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए अनुष्का के खिलाफ काफी गुस्सा जाहिर किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वहीं बात करें रणवीर सिंह की फिल्मों की तो वह जल्द ही निर्देशक जोया अख्तर की अपकमिंग फिल्म 'गुली ब्वॉय' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट नजर आएंगी। इसके अलावा रणवीर सिंह डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। इस फिल्म रणवीर एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के साथ दिखेंगे। फिल्म 'सिम्बा' सारा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें