बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जल्द साउथ की सुपरहिट फिल्म 'टेंपर' के हिंदी वर्जन 'सिंबा' में नजर आने वाले हैं। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की शूटिंग इन दिनों हैदराबाद में चल रही है और फिल्म के सेट से रणवीर की एक और तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में रणवीर सिंह एंग्री लुक देते हुए नजर आ रहे हैं।