रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म 'सिंबा' साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म में शामिल हो गई है । इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है । दर्शकों ने रणवीर के साथ सारा अली खान की जोड़ी को खूब पसंद किया । 'सिंबा' ने 10 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की कमाई कर ली है ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
simmba
फिल्म के सुपरहिट होने की खुशी में रोहित शेट्टी और 'सिंबा' की पूरी टीम ने सक्सेस पार्टी रखी । पार्टी में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट पहुंची । साथ ही दीपिका पादुकोण भी पार्टी में पति रणवीर के साथ नर आईं ।
विज्ञापन
3 of 6
simmba
वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर, अजय देवगन और काजोल ने भी पार्टी में शिरकत की । पार्टी की कई इनसाइड फोटो और वीडियो सामने आए हैं । रणवीर सिंह और फिल्म की पूरी टीम 'सिंबा' की सक्सेस से फूले नहीं समा रही है।
4 of 6
simmba
एक तस्वीर में करण जौहर, दीपिका पादुकोण और रोहित शेट्टी दीपिका के आगे सिर झुकाए खड़े हैं । वहीं दीपिका इन तीनों को आशीर्वाद दे रही हैं । बता दें कि फिल्म में रणवीर सिंह ने एसीपी संग्राम भालेराव का रोल निभाया है जो एक भ्रष्ट ऑफिसर होता है।
विज्ञापन
5 of 6
simmba
बात दें कि 'सिंबा' से पहले रणवीर सिंह की फिल्म 'पद्मावत' ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी । पद्मावत ने पहले ही दिन 24 करोड़ की ओपनिंग दी थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की अगली फिल्म गली बॉय है। ये वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर 9 जनवरी को आने वाला है। गली बॉय में रणवीर सिंह एक स्ट्रीट बॉय रैपर के रोल में नजर आएंगे। रणवीर के अपोजिट आलिया भट्ट होंगी ।