deepika padukone
इस पर दीपिका पादुकोण के करीबी सूत्रों ने अमर उजाला को बताया था कि इस समय बॉक्स ऑफिस पर दीपिका की जो ब्रांड वैल्यू है, उसे वह किसी स्पेशल एपीयरेंस के जरिए कमजोर नहीं करना चाहतीं। 'पद्मावत' के बाद दीपिका की जो भी फिल्म आएगी, उसके लिए फिल्म वितरकों ने अभी से गोटियां बिछानी शुरू कर दी हैं। वहीं, रणवीर सिंह ने भी अपनी फिल्म '83' के निर्माताओं को साफ कर दिया है वह इस बारे में दीपिका पर किसी तरह प्रेशर नहीं बनाएंगे। दीपिका की फिल्मों को लेकर जो भी फैसला होगा, वह दीपिका का अपना फैसला होगा।