फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर-दीपिका की शादी का खाने का मेन्यू आया सामने, इटली में परोसी जाएगी भारत की ये सबसे मशहूर डिश

Sun, 11 Nov 2018 06:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर और दीपिका
रणवीर और दीपिका की शादी उनके फैन्स के लिए एक ट्रेंड बन चुकी है। ऐसे में उनके फैन्स को उनकी पल-पल की खबर का इंतजार है। ऐसे में इटली में हो रही इस शादी का फूड मेन्यू भी अब सामने आ गया है जिसमें बहुत ही लजीज खाना मेहमानों के लिए परोसा जाएगा। तो चलिए बताते हैं 14 तारीख को होने वाली दीपवीर की इस शादी में क्या होगा खाने में खास...
विज्ञापन

2 of 5
deepveer
शादियों में खाना सबसे अहम माना जाता है। ऐसे में शादी में आए मेहमानों की नजर भी  खाने की टेबल पर टिकी रहती है। दरअसल, उनका ध्यान इस तरफ होता है कि खाने की टेबल पर क्या-क्या खास डिश है। बात करते हैं दीपवीर के वेडिंग फूड मेन्यू की। सबसे पहले आपको बता दें कि दीपवीर की दो संस्कृति (नॉर्थ-साउथ) के रीति-रिवाजों के तहत शादी होगी।
विज्ञापन

3 of 5
deepveer
इस हिसाब से इनकी शादी में नॉर्थ और साउथ दोनों ही संस्कृतियों का खाना मेहमानों के लिए परोसा जाएगा। साउथ डिश में डोसा, इडली और चावल से बनी कई तरीके की डिश थालियों में नजर आएंगी। वहीं, शादी में पंजाबी डिश भी परोसी जाएंगी। दूसरी तरफ कॉन्टिनेंटल डिश और फिंगर फूड भी खाने की लिस्ट में शामिल  होंगे।

4 of 5
ranveer singh - फोटो : spotboye
बता दें स्ट्विजरलैंड से स्पेशल शेफ बुलाए गए हैं जो कि शादी का केक बनाने के साथ-साथ कई तरह की डेसर्ट्स का स्वाद भी शादी में आए मेहमानों को देंगे।  कुल मिलाकर दीपवीर की शादी में बनने का वाला यह खाना यकीनन इटली वाले कुछ मेहमानों के मुंह में पानी ला देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranveer singh deepika padukon - फोटो : amar ujala
आखिर में आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका इटली के लिए कल ही रवाना हो गए थे। साथ ही उनके हेयर स्टाइलिस्ट भी इटली के लिए निकल चुके हैं। दीपवीर के शादी का कॉस्ट्यूम मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची डिजाइन कर रहे हैं और शादी की तैयारियां बहुत तेजी से चल रही हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें