रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की तारीख पक्की हो चुकी है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इसका दावा किया जा रहा है। शादी की तारीख कुछ दिन पहले ही तय हुई है। दिलचस्प बात यह है कि दो-तीन दिन पहले ही दीपिका पादुकोण ने भी रणवीर सिंह की फोटो पर 'mine' यानी 'मेरा' लिखकर अपने रिश्ते को पूरी दुनिया के सामने कबूल किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Deepika and Ranveer
खबर है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी 10 नवंबर को होने वाली है। दोनों की शादी दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से होगी। मिली जानकारी के अनुसार दोनों परिवार उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर रहे थे, मगर बात नहीं बन सकी। हालांकि, यह लगभग तय है कि विराट-अनुष्का की तरह दीपिका-रणवीर भी मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
Ranveer, Deepika
साल की शुरुआत में खबर आई थी कि रणवीर-दीपिका ने लंदन में एक बंगला भी खरीदा है। इसके बाद मार्च में वेबसाइट 'स्पॉटब्वॉय' ने दावा किया कि दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के माता-पिता के साथ लंदन गईं जहां तीनों ने शादी की शॉपिंग साथ में की। दीपिका पादकुण के पास फिलहाल एक ही फिल्म है, जिसकी शूटिंग इरफान खान के इलाज की वजह से टाल दी गई है। वहीं, रणवीर सिंह इन दिनों हैदराबाद में फिल्म 'सिम्हा' की शूटिंग कर रहे हैं।
4 of 5
Ranveer, Deepika
कुछ दिन पहले दीपिका अपनी मां के साथ मुंबई में एक गहने की दुकान में देखी गई थीं। इसके बाद एक बार फिर दीपिका-रणवीर की शादी की चर्चा तेज हो गई। दीपिका पादुकोण के करीबी ने बताया कि पिछले दिनों रणवीर और दीपिका जब श्रीलंका गए थे, तभी दोनों का रोका भी हो गया था। उस वक्त दोनों के परिवार वाले भी मौजूद थे।
रणवीर और दीपिका पादुकोण भी विराट-अनुष्का की तरह शादी की थीम पर एक विज्ञापन शूट करने वाले हैं। जिस कंपनी के लिए 'विरुष्का' ने ऐड किया था, उसी ब्रांड का प्रचार करते 'दीपवीर' भी नजर आ सकते हैं। वैसे तो दीपिका-रणवीर की शादी को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं मगर दोनों एक्टर्स ने उन पर चुप्पी साध रखी है। वे दोनों ना तो उनकी पुष्टि कर रहे हैं ना ही खंडन।