फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: 'बाजीराव' ने अपनी 'मस्तानी' के लिए खरीदा 'सपनों का महल', अब जरा कीमत भी जान लीजिए...

Mon, 19 Nov 2018 10:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika ranveer - फोटो : instagram
बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी कर ली । शादी दो रीति-रिवाजों से हुई । एक सिंधी और दूसरी कोंकणी । शादी में रणवीर और दीपिका के कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे । शादी की रस्मों के दौरान हर्षदीप और शुभा मुदगल जैसे बड़े सिंगर्स ने लाइव परफॉर्मेंस दी थी । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
deepika ranveer - फोटो : instagram
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी में करीब 25 से 30 करोड़ रुपए खर्च किए हैं । इसके अलावा 21 नवंबर को बेंगलुरु और फिर 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे । 18 नवंबर को दीपिका और रणवीर इटली से शादी कर मुंबई लौटे । मुंबई एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए सैकड़ों फैंस मौजूद थे ।

विज्ञापन

3 of 5
deepika ranveer - फोटो : instagram
दीपिका और रणवीर मुंबई एयरपोर्ट पर एक जैसे कपड़े और जूते पहने नजर आए । इस दौरान दीपिका ने लाल चूनर ओढ़ रखी थी । नई बहू के स्वागत के लिए रणवीर का पूरा घर लाइट से सजा दिया गया था । दीपिका और रणवीर ने घर के बाहर से ही मीडिया को संबोधित किया ।

4 of 5
deepika ranveer wedding - फोटो : instagram
रणवीर की मां ने दीपिका का गृह प्रवेश कर स्वागत किया । खबरों की मानें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मुंबई के जुहू इलाके में 50 करोड़ रुपए का घर खरीदा है। दोनों लंबे समय से अपने लिए एक घर खरीदना चाहते थे। अब इस घर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है । 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
जब तक यह पूरी तरीके से बन कर तैयार नहीं हो जाता, तब तक दोनों रणवीर सिंह के बंगले 'श्री' में ही रहेंगे। बता दें कि दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी को रॉयल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है । दीपिका ने शादी में 1.5 करोड़ का लहंगा पहना था। वहीं रणवीर ने जो अंगूठी दीपिका को पहनाई वो 2.5 करोड़ रुपए की थी । वहीं मंगलसूत्र 20 लाख रुपए का था ।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें