फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: दुल्हन बन ऐसे खिलखिला रहीं दीपिका पादुकोण, 48 घंटों के इंतजार के बाद लीक हुई इकलौती तस्वीर

Thu, 15 Nov 2018 07:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
पहले कोंकणी और फिर सिंधी रीति—रिवाज से दीपिका पादुकोण—रणवीर सिंह ने शादी कर ली है। ताजा अपडेट के मुताबिक, दीपिका ने पहली शादी में साड़ी पहनी थी वहीं आज की रस्मों के लिए लहंगा चुना। रणवीर और दीपिका को मंडप जाते हुए भी देखा गया। सभी लड़की वालों ने लाल रंग की पगड़ी लगाई हुई थी।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
deepika, ranveer - फोटो : social media
दीपिका और रणवीर के सभी फैंस इस न्यूली वेड कपल की तस्वीर देखने के लिए बेताब थे जो अब सामने आ गई है। दोनों ही काफी खुश और खूबसूरत नजर आ रहे हैं। लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि दीपिका-रणवीर शाम को 6 बजे सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीर शेयर कर सकते है। रणवीर—दीपिका ने तो अभी तक कोई तस्वीर शेयर नहीं की है लेकिन सोशल मीडिया पर ये इकलौती तस्वीर जरूर आ गई है। फिलहाल फैंस को इसी से काम चलाना होगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
ranveer deepika - फोटो : Instagram
कहा जा रहा है कि दीपवीर ने शादी से पहले ही यह सब तय कर लिया था। दीपवीर चाहते थे कि दोनों रीतियों से शादी होने के बाद ही फैंस के साथ अपनी शादी की तस्वीर शेयर करें। शादी से पहले ही दीपिका और रणवीर ने मेहमानों से गुजारिश की थी कि वह शादी की कोई भी तस्वीर शेयर नहीं करेंगे।
 

4 of 5
deepika ranveer - फोटो : instagram
इस नए—नवेले दूल्हा—दुल्हन को मीका सिंह, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, प्रीति जिंटा, करण जौहर और रीतेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है। दीपिका और रणवीर की शादी को कवर करने के लिए कुछ मीडिया पर्सन इटली तक पहुंच गए हैं। अपने इन बिन बुलाए मेहमानों को दीपिका और रणवीर ने मिठाई भिजवाई है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika ranveer - फोटो : instagram
बता दें कि लीक हुई तस्वीरों के बीच रणवीर और दीपिका की संगीत सेरेमनी का भी एक वीडियो सामने आया था। इसमें दीपवीर हेलो—हेलो गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। दीपिका और रणवीर अपनी शादी को लेकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। संगीत सेरेमनी में दीपिका ने आॅफ व्हाइट कलर का शरारा पहना था वहीं रणवीर ब्लैक कलर के पठानी सूट में नजर आए थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें