फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में बेहिसाब पैसा उड़ा रहे रणवीर-दीपिका, झील पार करने के लिए खरीदी करोड़ों रुपये की बोट

Thu, 15 Nov 2018 04:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranveer deepika
रणवीर-दीपिका अब एक हो गए हैं। बॉलीवुड जगत का यह नवविवाहित जोड़ा कोंकणी रीति-रिवाज से शादी करने के बाद आज (15 नवबंर) को सिंधी परंपराओं से शादी कर रहा है। लेकिन इससे पहले आपको बता दें कि कड़ी चाक चौबंद में हो रही इस शादी पर रणवीर-दीपिका जमकर पैसा बहा रहे हैं। खबर है कि इन्होंने शादी के लिए 4 करोड़ रुपये की बोट खरीदी और सिक्योरिटी पर लगभग एक 1 करोड़ रुपये उड़ा दिए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
deepveer wedding - फोटो : twitter
टाइम्स नाउ के मुताबिक, बॉलीवुड की इस हिट जोड़ी ने रॉयल विंटेज बोट को 4 करोड़ में खरीदा है जो कि बहुत बड़ी डील बताई जा रही है। लेकिन इतना ही नहीं यह भी बताया जा रहा है कि दोनों ने शादी में सिक्योरिटी के लिए एक करोड़ रुपये भी खर्च कर डाले हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Deepika and Ranveer Singh - फोटो : Instagram
बता दें कि शादी होने के बाद आज ही ये जोड़ा भारत अपने वतन रवाना होगा। इसके साथ ही शादी में गए सभी मेहमान और रिश्तेदार भी देश वापस आ जाएंगे। इटली से आने के बाद वे मुंबई और बैंगलुरू में होने वाले तीन बड़े रिसेप्शन की तैयारियों में जुट जाएंगे जो पहले से ही प्लान किये जा चुके हैं।

4 of 5
ranveer singh and deepika tt - फोटो : times now
बता दें कि पहला रिशेप्सन 21 नवंबर को दीपिका के घर बैंगलुरू में होगा और बाकी के दो मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में 28 नवंबर और 1 दिसंबर को आयोजित किए जाएंगे।अब फैंस को दीपिका और रणवीर की तस्वीर का इंतजार है। आज हो रही रस्मों की बात करें तो लड़की वालों ने लाल रंग की पगड़ी लगाई है। वहीं सभी महिलाएं लाल और पिंक रंग के कॉम्बिनेशन वाली साड़ी और लहंगा पहने हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranveer singh - फोटो : instagram
इससे पहले शादी की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं। इन तस्वीरों और वीडियो के बीच संगीत सेरेमनी की एक क्लिप सामने आई है। इसमें रणवीर और दीपिका झूमकर डांस कर रहे हैं। दोनों ही अपनी शादी की खुशी में मस्त हैं। दीपिका, रणवीर के पॉपुलर गाने हेलो—हेलो पर थिरक रही हैं। दोनों एक ही तरह का डांस स्टेप कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें