फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की शादी में लाइमलाइट लूटने की तैयारी में अर्जुन, यह बॉलीवुड एक्टर भी प्लान में शामिल

Sat, 28 Apr 2018 07:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arjun Kapoor
अर्जुन कपूर एक बार फिर लाइमलाइट लूटने की तैयारी कर रहे हैं। कजिन मोहित मारवाह की संगीत सेरेमनी में जिस तरह अपनी परफॉर्मेंस से उन्होंने स्टेज पर आग लगाई, उसी तरह वह बहन सोनम कपूर की शादी में भी करने वाले हैं। इस बार उनके इस नेक इरादे में बॉलीवुड का एक  सुपरहिट हीरो उनका साथ देने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Arjun Ranveer
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह दोनों साथ मिलकर सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी में डांस परफॉर्मेंस करेंगे। ये 'गुंडे' अनिल कपूर के सुपरहिट गाने 'माय नेम इज लखन' पर डास परफॉर्मेंस देंगे। वैसे, ये दोनों एक्टर्स इसी गाने पर अवॉर्ड फंक्शन्स में भी स्टेज परफॉर्मेंस दे चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Arjun Kapoor
वहीं, सोनम कपूर की छोटी बहन जाह्नवी भी संगीत में डांस करेंगी। इसके लिए उन्होंने अपनी मां श्रीदेवी के दो गाने चुने हैं। खबरों की मानें तो वह 'किसी के हाथ न आएगी ये लडकी' और 'मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़िया हैं' पर परफॉर्म करने वाली हैं। 

4 of 5
sonam kapoor
संगीत सेरेमनी में होने वाली सारी परफॉर्मेंसेज को फराह खान कोरियोग्राफ कर रही हैं। खबर है कि पापा अनिल कपूर और मां सुनीता कपूर ने इसकी प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। सोनम और आनंद की शादी में करण जौहर और रणबीर कपूर भी परफॉर्म करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonam kapoor
बता दें, सोनम कपूर अपनी शादी में मशहूर डिजाइनर सब्यासाची के तैयार किए हुए आउटफिट्स पहनने वाली हैं। जबकि जाह्नवी मनीष मल्होत्रा के आउटफिट्स पहनेंगी। सोनम अपने रिसेप्शन में राल्फ एंड रूसो या फिर एली साब के डिजाइनर आउटफिट्स पहनेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक सोनम कपूर की शादी 8 मई को मुंबई में होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें