फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscars 2020 के लिए भारत की ओर से भेजी गई 'गली ब्वॉय', स्लम रैपर्स की कहानी दिखाती है फिल्म

Sat, 21 Sep 2019 08:10 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
gully boy - फोटो : twitter
अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गली ब्वॉय को भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर 92वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भेजा गया है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। भारत की ओर से गली ब्वॉय की एंट्री ऑस्कर में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में की गई है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) ने शनिवार को इसकी घोषणा की।
विज्ञापन

2 of 5
gully boy - फोटो : tw
इस साल फरवरी में रिलीज इस फिल्म में रणवीर सिंह- आलिया भट्ट के अलावा विजयराज, कल्कि केकलां, सिद्धांत चतुर्वेदी, विजय वर्मा और अमृता सुभाष भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने करीब 140 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। वहीं इस साल 'बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर भी किया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
Gully Boy - फोटो : twitter
एफएफआई के महासचिव सुपर्ण सेन ने बताया कि इस साल करीब 27 फिल्में ऑस्कर की दौड़ में थीं। लेकिन सर्वसम्मति से गली ब्वॉय को चुना गया।  जिन फिल्मों से गली ब्वॉय की टक्कर हुई उस लिस्ट में उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक, केसरी, बधाई हो, आर्टिकल 15 और अंधाधुन जैसी फिल्में शामिल रहीं। बता दें कि रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने फिल्म का निर्माण किया है। फरहान ने भी गली ब्वॉय की गुड न्यूज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
 

4 of 5
gully boy
गौरतलब है कि इससे पहले  इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) में 'गली ब्वॉय' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिल चुका है। इसके साथ ही इसे दक्षिण कोरिया में 23वें बुकियॉन इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म फेस्टिवल (बीआईएफएएन) में नेटवर्क फॉर द प्रोमोशन ऑफ एशियन सिनेमा (एनईटीपीएसी) का अवॉर्ड भी मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gully boy - फोटो : social media
फिल्म की थीम की बात करें तो ये फिल्म स्लम रैपर्स से प्रेरित कहानी है। फिल्म में रणवीर सिंह का रैप के लिए जोश देखते ही बनता है। वहीं आलिया भट्ट रणवीर की गर्लफ्रेंड की भूमिका में नजर आई हैं। न सिर्फ अवॉर्ड्स बल्कि रणवीर- आलिया ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल भी बखूबी जीता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें