फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गली ब्वॉय' ने जीता एशियाई अकादमी क्रिएटिव अवॉर्ड, 'सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म' का मिला खिताब

Sat, 07 Dec 2019 08:01 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Gully Boy - फोटो : Social Media
गली ब्वॉय साल 2019 की एक कल्ट क्लासिक फिल्म बन गई है और साल भर में खूब वाहवाही बटोर चुकी है। अब ज़ोया अख्तर के निर्देशन में बनी गली ब्वॉय को एशियाई अकादमी क्रिएटिव अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।  फिल्म को 92वें ऑस्कर अकादमी अवार्ड्स के लिए नामांकन भी मिला है।
विज्ञापन

2 of 4
Gully Boy - फोटो : file photo
गली ब्वॉय धारावी के स्लम रैपर्स से प्रेरित एक कहानी है, जिसने सभी का ध्यान अपनी आकर्षित करते हुए खूब वाहवाही बटोरी है। फिल्म को बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया जहाँ वह अनगिनत प्रशंसा के साथ दिल जीत चुकी है। साथ ही, इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में 'बेस्ट फिल्म' का पुरस्कार भी जीत चुकी है और जल्द ही इसे  जापान में रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन

3 of 4
Gully Boy film - फोटो : twitter
फ़िल्म में मुख्य जोड़ी की ताज़ा केमिस्ट्री को बेहद पसंद किया गया है जहाँ रणवीर सिंह एक स्ट्रीट रैपर की भूमिका में नज़र आये थे, वही आलिया भट्ट ने उनकी प्रेमिका का किरदार निभाया था। फिल्म में सिद्धान्त चतुर्वेदी और कल्कि केकलां ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

4 of 4
Gully Boy film - फोटो : twitter
जोया अख्तर द्वारा निर्देशित, गली ब्वॉय टाइगर बेबी के सहयोग से एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है। गली बॉय को भारत में 14 फरवरी 2019 को रिलीज किया गया था। गौरतलब है कि एक तरफ जहां गली ब्वॉय ने बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता है तो वहीं दूसरी ओर नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' को बेस्ट ड्रामा सीरीज का खिताब मिला है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें