क्या है आगामी फिल्म का नाम?
आदित्य धर की एक्शन से भरपूर इस फिल्म का नाम है 'धुरंधर'। केक पर यही नाम लिखा है। साथ ही शूटिंग पूरी होने की जानकारी भी साथ है। केक पर रणवीर सिंह, आर माधवन, अक्षय खन्ना, राकेश बेदी, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल की तस्वीरें भी है। अमृतसर में इस फिल्म की शूटिंग करीब एक महीने तक चली।
रणवीर सिंह, संजय दत्त, यामी गौतम, आदित्य धर
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में किए स्वर्ण मंदिर के दर्शन
हाल ही में अमृतसर शूट के दौरान फिल्म की स्टारकास्ट स्वर्ण मंदिर के दर्शन करने भी पहुंची थी। इस दौरान फिल्म के निर्देशक आदित्य धर, यामी गौतम अपने बेटे वेदाविद के साथ नजर आए। साथ में संजय दत्त और रणवीर सिंह भी स्वर्ण मंदिर माथा टेकने पहुंचे। इस फिल्म में यामी गौतम के भी अहम रोल में होने की खबर है।
ये खबर भी पढ़ें:
Web series: दर्शकों को इस साल खूब पसंद आईं ये वेब सीरीज, आप भी कर सकते हैं बिंज वॉच