बेयर ग्रिल्स, रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर के बीच में देखा जा सकता है कि रणवीर, बियर ग्रिल्स के साथ मस्ती भी करते हैं। वह दीपिका को याद करते हुए ये भी कह रहे हैं कि वह दीपिका के प्यार की वजह से ही ये कर पा रहे हैं और उनके जैसा आशिक पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिलेगा। कुल मिलाकर शो 'रणबीर वर्सेज वाइल्ड' का ट्रेलर बहुत ही शानदार है। कुछ ही देर में इसके व्यूज एक लाख से ज्यादा हो चुके हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि दर्शक इस शो को देखने के लिए कितने बेताब हैं।