फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर ने दीपिका से डेस्टिनेशन वेडिंग मामले पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हां, मुझे शादी करनी है'

Fri, 09 Feb 2018 12:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बीच काफी पसंद है। यही कारण है कि खबरें थी कि दोनों अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग बीच पर प्लान कर सकते हैं। दीपिका पादुकोण से 'बीच वेडिंग' की खबरों के बीच रणवीर सिंह ने ऐसी बात कह दी है जिसे सुनकर इनकी जल्द शादी की बातों पर मुहर लग जाएगी। आइए जानते हैं कि रणबीर ने ऐसा क्या कहा ? 
 
विज्ञापन

2 of 4
रणवीर ने एक इंटरव्यू में बीच वेडिंग की बातों को कोरी अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया है। उन्होंने यह कहा कि बीच वेडिंग न सही लेकिन हां, शादी का उनका ख्याल पक्का है। दोनों अपनी शादी को एक निजी कार्यक्रम रख सकते हैं। बता दें कि दोनों 4 साल से रिलेशनशिप में हैं और एक साथ बेहद खुश भी हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 4
खबरें ये भी थीं कि दोनों ने दीपिका के जन्मदिन पर सगाई कर ली थी। इन सभी खबरों के बीच रणवीर ने कहा, "मुझे नहीं मालूम कि ऐसी बाते कहां से आ रही हैं लेकिन हां, शादी के बारे में सोचता जरूर हूं। फिलहाल कुछ भी पक्का नहीं है।"
 
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही रणवीर के परिवार ने दीपिका को एक महंगा डायमंड सेट गिफ्ट किया था। इसके बाद लोग कह रहे थे कि हो सकता है कि दीपिका और रणवीर के बीच सगाई हो गई हो। सिर्फ इतना ही नहीं रणवीर सिंह भी दीपिका पादुकोण के परिवार को काफी समय देते हैं। अब देखना है कि दोनों इस साल कब शादी करते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें