फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: सिनेमाघरों से उतरनी शुरू हुई ‘83’, छोटे परदे पर भी आ पहुंची हीरो नंबर वन की विदाई की घड़ी

Thu, 06 Jan 2022 04:53 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा में नंबर वन हीरो का खिताब हासिल करने वाले अभिनेता रणवीर सिंह का छोटे परदे पर डेब्यू उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘83’ की तरह ही कामयाब नहीं रहा। विजुअल बेस्ड इस रियलिटी शो के जल्द ही छोटे परदे से विदा होने की खबर हम आपको सबसे पहले दे ही चुके हैं। नए साल का दूसरा हफ्ता रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ की सिनेमाघरों से और उनके पहले टेलीविजन शो ‘द बिग पिक्चर’ की छोटे परदे से विदाई का हफ्ता बनने जा रहा है। ‘द बिग पिक्चर’ के इस सप्ताहांत प्रसारित होने वाले शोज में से शनिवार को वह शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी के साथ दिखेंगे जबकि रविवार को उनके शो पर करण जौहर और अभिनेत्री काजोल अतरंगी करतब करते नजर आएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर, काजोल और करण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तस्वीर से तकदीर बदलने का मौका देने वाले कलर्स के रियलिटी शो ‘द बिग पिक्चर’ ने अपने पहले सीजन में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने की कोशिश की। शो हालांकि टीआरपी चार्ट्स पर जलवा नहीं दिखा पाया जिसकी कि कलर्स चैनल को बहुत उम्मीद थी लेकिन चैनल को लगता है कि इस शो ने उनकी ब्रांड वैल्यू बढ़ाने में काफी मदद की है। कलर्स चैनल के लिए आने वाले दिन काफी मुश्किल के हो सकते हैं क्योंकि जैसे ही जी टीवी और सोनी का विलय पूरा होगा। नई संयुक्त कंपनी नई ऊर्जा के साथ हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल में धमाके पर धमाके करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

3 of 5
रणवीर सिंह और सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भारत में इस शो को बानीजे एशिया ने सलमान खान की टीवी कंपनी एसके टीवी के साथ मिलकर बनाया है। इस वीकेंड पर रियलिटी शो ‘द बिग पिक्चर’ का पहला सीजन खत्म होने जा रहा है। इस शो में मनोरंजन की दुनिया से आने वाली कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की है। अपनी फिल्म ‘अंतिम’ के समय खुद सलमान खान भी इस शो पर मेहमान बनकर आ चुके हैं। शो में एकता कपूर ने अपनी ‘नागिन’ मौनी रॉय के साथ शिरकत की और ‘नागिन’ का अगला सीजन ही रियलिटी शो ‘द बिग पिक्चर’ के बंद होने के बाद इसी टाइम स्लॉट में शुरू होने जा रहा है।

4 of 5
सोनाक्षी, रणवीर और शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणवीर सिंह आने वाले शनिवार व रविवार को इस सीजन में आखिरी बार रियलिटी शो ‘द बिग पिक्चर’ होस्ट करते दिखेंगे। शनिवार को इसके मंच पर शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा एक साथ होंगे! शूटिंग के दौरान रणवीर के खूबसूरती से परिचय देने के बाद इस जोड़ी ने ‘माखन चोर’ गाने पर थिरकते हुए मंच पर कदम रखा। अपने पिता को पहली बार इस तरह से नाचते देखकर सोनाक्षी ने खुशी जाहिर की और इसे ‘रणवीर इफेक्ट’ कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शूटिंग के दौरान एक मजेदार वाक्या तब हुआ जब सोनाक्षी ने परदे पर अपने पिता का एक ट्वीट साझा किया। इसके बाद सोनाक्षी ने रणवीर को बताया कि जब शत्रुघ्न सिन्हा से सोशल मीडिया पर पूछा गया कि अगर उनकी बायोपिक बने तो अपने रोल के लिए वह किसे चुनेंगे, तो ‘’उन्होंने रणवीर का नाम लिया था।’’ शूटिंग के दौरान रणवीर ये बात सुनकर खासे उत्साहित और जोश में नजर आए। हालांकि, सोनाक्षी ने ये कहते हुए उनकी ऊर्जा पर नियंत्रण लगाने की कोशिश की कि उन्हें इस रोल के लिए पहले ऑडिशन देगा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें