फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपवीर की शादी में इटली पहुंचे ये मशहूर गायक और संगीतकार, शहनाई संग लगाएंगे सुर

Tue, 13 Nov 2018 03:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh deepika padukon - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड में चर्चित रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी कल 14 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंध जाएगी। शादी की पूरी तैयारी हो चुकी है।शादी में शिरकत करने के लिए सभी मेहमान भी इटली के लेक कोमो पहुंच चुके हैं और शादी की रस्में भी शुरु हो चुकी हैं। बता दें कि रणवीर-दीपिका ने संगीत सेरेमनी की भी बड़ी तैयारी की है जिसके लिए उन्होंने बॉलीवुड के मशूहर गायकों और संगीतकारों को बुलाया है...
विज्ञापन

2 of 5
deepveer
बता दें कि दीपिका और रणवीर की संगीत सेरेमनी में सिंगर हर्षदीप कौर अपनी मधुर आवाज से संगीत की महफिल को रंगीन बनाने वाली हैं। वहीं, संगीतकार संजय दास, बॉबी पाठक और फिरोज खान भी शादी में समा बांधने के लिए इटली पहुंच चुके हैं। बता दें कि हर्षदीप कौर एक पंजाबी और सूफी सिंगर हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
deepveer wedding - फोटो : twitter
बता दें कि हर्षदीप ने खुद इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। दरअसल, वह इसमें यह इशारा कर रही हैं कि वह किसी खास इवेंट के लिए इटली जा रही हैं।

4 of 5
DeepVeer - फोटो : twitter
खबर है कि इटली में होने जा रही रणवीर और दीपिका की शादी में गिने-चुने मेहमान ही होंगे। इसमें दोनों के कुछ करीबी दोस्त भी होंगे जो इटली पहुंच चुके हैं। बता दें कि फोन पर बैन होने के बावजूद इन दोनों की प्री-वेडिंग की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। शादी के बाद दीपवीर मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में 28 नवंबर को पार्टी देने वाले हैं जिसमें बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepveer wedding - फोटो : twitter
आखिर में बता दें कि शादी के कुछ समय बाद ही रणवीर अपनी अपकमिंग फिल्म सिम्बा के लिए शूटिंग पर चले जाएंगे। फिल्म को एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी बना रहे हैं। ऐसे में दीपिका भी अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर फिर बिजी हो जाएंगी। बता दें कि रणवीर और दीपिका डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के घर शादी का कार्ड देने गए थे और उनसे रिक्वेस्ट भी की थी वह जरूर आएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें