फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल पर बने रानू मंडल के गाने के मीम्स, देखें वायरल वीडियो

Sat, 31 Aug 2019 01:39 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल - फोटो : Social Media
लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाकर मशहूर हुईं रानू मंडल की किस्मत ऐसी पलटी कि जनता, नेता और अभिनेता उनके फैन बन गए। सोशल मीडिया पर रानू की खूब चर्चा हो रही है। उनके गाने पर अब टिकटॉक स्टार भी एक्टिंग कर रहे हैं। लेकिन इस बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
आगे देखिए वीडियो..
विज्ञापन

2 of 5
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिख रहे हैं। वीडियो में दोनों नेता रानू मंडल का गाना 'तेरी मेरी कहानी' गाते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ममता बनर्जी - फोटो : ANI
दरअसल ये वीडियो किसी ने मजाक में बनाया है। इसमें दोनों नेताओं की वीडियो मिलाकर उसमें रानू मंडल की आवाज मिला दी गई है। इस वीडियो को अब तक 2 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।
देखिए वीडियो...


 

4 of 5
ranu mondal - फोटो : social media
हाल ही रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया के साथ दूसरा गाना 'आदत' रिकॉर्ड किया है। इसका वीडियो हिमेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में हिमेश रेशमिया रानू को गाइड कर रहे हैं हालांकि इसमें रानू गाने की बस शुरुआत ही कर रही होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya - फोटो : Social Media
हिमेश ने कैप्शन में लिखा- 'तेरी मेरी कहानी' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद एक और गाना 'आदत'। फिल्म 'हैप्पी हार्डी और हीर' में रानू मंडल की आवाज। इस आवाज का ही जादू है जिसमें वो आलाप ले रही हैं। आप सबके प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया।' 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें