फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर रानू मंडल ने गाया शाहरुख पर फिल्माया गाना, लाइव परफॉर्मेंस का वायरल हुआ वीडियो

Mon, 28 Oct 2019 12:42 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranu Mondal - फोटो : social media
अपनी खूबसूरत आवाज से लाखों दिलों की जीतने वाली रानू मंडल का गाना 'तेरी मेरी कहानी' अब भी संगीत प्रेमियों की जुबान पर छाया हुआ है। उनका ये गाना हिमेश रेशमिया की फिल्म 'हैप्पी हार्डी और हीर' का है। 'तेरी मेरी कहानी' गाने के बाद रानू अपने एक और गाने की वजह से भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। एक बार फिर से उन्होंने अपने फैंस के लिए गाना गाया है। उन्होंने ये गाना दिवाली के मौके पर गाया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Ranu Mondal - फोटो : Viral Bhayani, Instagram
सोशल मीडिया सेंसेशन रानू मंडल दिवाली के खास मौके पर बतौर मेहमान बंगाली टेलीविजन शो 'कॉमेडी स्टार्स' में पहुंची। यहां उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में भी ढेर सारी बातें कीं, साथ ही उन्होंने अभिनेता शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का गाना भी गाया। उन्होंने इस फिल्म का 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' गाना गाया और खूब तालियां बटोरीं। रानू मंडल स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस देती दिखाई दीं। 
विज्ञापन

3 of 5
ranu mondal - फोटो : social media
शो 'कॉमेडी स्टार्स' में रानू मंडल की लाइव परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो को dailyhunt_official नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने साझा किया है। वीडियो में रानू की आवाज में 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' गाना सुनने के बाद शो में मौजूद दर्शक तालियां बजाने लगते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स रानू मंडल के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

4 of 5
ranu mondal - फोटो : social media
आपको बता दें कि रानू मंडल अपने एक वीडियो के जरिए ही रातों-रात सुपरस्टार बनी थीं। इस वीडियो में वह लता मंगेशकर का एक प्यार का नगमा है गाती दिखाई दे रही थीं। इसके बाद रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया की फिल्म 'हैप्पी हार्डी और हीर' में गाकर खूब सुर्खियां बटोरीं। हिमेश ने भी रानू को काम देकर उनकी जिंदगी में बदलाव किए हैं। गौरतलब है कि रानू के गाने पूरे देश में मशहूर होने के बाद उनके नाम से एक फेसबुक अकाउंट बनाया गया। इस पर रानू से जुड़ी सारी जानकारी अपडेट होती रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranu mondal - फोटो : social media
रानू अपने पश्चिम बंगाल वाले पुराने घर में ही रहती हैं। हाल ही में एक पोस्ट कर ये जानकारी दी गई कि रानू अपनी बायोपिक पर काम कर रही हैं। रानू की बायोपिक को फिल्मकार ऋषिकेश मंडल बना रहे हैं। रानू के किरदार के लिए जानी मानी अदाकारा सुदिप्ता चक्रवर्ती से पहले दौर की बात भी हो चुकी है। इसकी पुष्टि कर सुदिप्ता ने कहा था, "हां, मुझे ये फिल्म ऑफर हुई है। हालांकि अभी मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट मिलनी बाकी है। स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद ही मैं तय करूंगी कि मुझे ये फिल्म करनी है या नहीं।” 

पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने सुसराल में मनाई पहली दिवाली, घर की सजवाट और परिवार की तस्वीरें हो रही हैं वायरल
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें