फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के 55 लाख के घर देने की वायरल खबर पर रानू मंडल ने तोड़ी चुप्पी, अब बताई असलियत

Sat, 14 Sep 2019 12:35 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranu mondal - फोटो : social media
कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि रानू मंडल (Ranu Mondal) को सलमान खान (Salman Khan) ने तोहफे में 55 लाख का घर दिया है। इस बात की चर्चा हर जगह हुई लेकिन इस बारे में ना तो कभी सलमान की तरफ से कुछ कहा गया और ना ही रानू मंडल की तरफ से। इस बीच रानू ने अब इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए सलमान के घर देने वाली वायरल खबर का सच सबके सामने ला दिया है। रानू ने यह खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया।

विज्ञापन

2 of 5
Himesh and ranu mondal - फोटो : social media
रानू मंडल ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में सलमान के घर देने वाली वायरल खबर का सच बताया। रानू ने कहा- 'जी नहीं, अगर वह मुझे घर देते तो सबके सामने मुझे पेश करते। वह बोलते कि हां मैंने रानू मंडल जी को घर दिया है या फिर फ्रेंड को घर दिया। मतलब कुछ तो बोलकर एलान करते ना। जब तक नहीं होता है, यह सोचना तो ठीक नहीं है।' 
विज्ञापन

3 of 5
Ranu Mondal,Elizabeth and Atindra Chakraborty - फोटो : file photo
दरअसल, कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल हुई थीं कि सलमान खान ने रानू मंडल को एक आलीशान घर दिया है जिसकी कीमत 55 लाख है। यही नहीं उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3 में भी रानू को गाने का मौका दिया है। हालांकि रानू मंडल का गाना सोशल मीडिया पर साझा करने वाले और अब उनके मैनेजर बन चुके अतींद्र ने इसे नकार दिया था। 

4 of 5
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya - फोटो : Social Media
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अतींद्र ने कहा था- 'यह सब झूठी खबरें हैं। मुझे इस तरह की अफवाहों के कई फोन कॉल्स मिले हैं। ना तो सलमान खान ने उन्हें घर दिया है और ना ही कोई ऑफर मिला है। असल में रानाघाट स्थानीय प्रशासन ने रानू मंडल को घर दिया है। जिस चैनल ने उन्हें स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर लाइव प्रदर्शन करने का मौका दिया है उन्होंने ही आधार कार्ड बनवाने में मदद की है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan and Ranu Mondal - फोटो : Facebook
इससे पहले सलमान के रोने वाला वीडियो वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दावा किया गया था कि सलमान रानू का गाना सुनकर रो पड़े। वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चला कि यह वीडियो असली नहीं था। इसे एडिट किया गया था। 

यह भी पढ़ें:- रानू मंडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंग्रेजी में की बात, बेटी के बारे में पूछने पर बोलीं- Its Enough..

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें