फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानू मंडल का इस तरह किया गया था मेकअप, आर्टिस्ट ने वीडियो शेयर कर ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Fri, 22 Nov 2019 08:03 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranu mondal - फोटो : social media
रानू मंडल की हाल ही में मेकअप की हुई तस्वीर वायरल हुई थी । इस फोटो को लेकर रानू को जमकर ट्रोल किया गया । साथ ही उस आर्टिस्ट को भी ट्रोल किया गया जिसने रानू का मेकअप किया था । रानू उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ब्यूटी पॉर्लर के कार्यक्रम में पहुंची थीं। अब ट्रोल होने वाली मेकअप आर्टिस्ट ने रानू मंडल का मेकअप करते हुए वीडियो शेयर किया है । 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ranu mondal - फोटो : social media
दरअसल, ये मेकअप आर्टिस्ट बताना चाहती हैं कि रानू की वायरल हुई फोटो पूरी तरह से फेक यानी नकली है । अब उन्होंने वीडियो शेयर कर सब कुछ साफ कर दिया है । आर्टिस्ट ने बताया है कि रानू का काफी मेहनत से मेकअप किया गया, लेकिन फेक फोटो ने सब कुछ बिगाड़ दिया । 
 
विज्ञापन

3 of 5
ranu mondal - फोटो : social media
वीडियो में देखा जा सकता है कि रानू मंडल सैलून पहुंची और मेकअप आर्टिस्ट संध्या ने उनका शानदार स्वागत किया, जिसके बाद उनका मेकअप शुरू किया गया। 1 मिनट 46 सेकेंड का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है । रानू तैयार होने के बाद काफी खूबसूरत दिख रही हैं । 
 

4 of 5
Ranu Mondal - फोटो : instagram
इस वीडियो से साफ है कि रानू की नकली फोटो वायरल हुई थी । मेकअप आर्टिस्ट ने पोस्ट में लिखा, 'आप दोनों तस्वीरों को देख सकते हैं । एक तस्वीर वो है, जिसमें हमने मेहनत की और दूसरी वो फोटो जिसको एडिट किया गया । उन पर सारे जोक्स और ट्रोल्स ठीक हैं । हमें भी देखकर हंसी आई, लेकिन दूसरे को ठेस पहुंचाकर हंसना गलती है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranu mondal - फोटो : social media
'हमें उम्मीद है आपको समझ आएगा कि असली फोटो और फेक फोटो में क्या बदलाव है । हम सिर्फ यही कहना चाहते हैं ।' वीडियो में कई और मॉडल को भी इस मेकअप आर्टिस्ट ने तैयार किया, जो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं । इस मेकअप आर्टिस्ट का नाम संध्या है ।

विलेन बन 42 साल तक इस एक्टर ने मचाया कोहराम, हार्ट अटैक ने ली जान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें