फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानू मंडल के स्टार बनते ही बदले बेटी के तेवर, मां के पहले पति के बारे में नया खुलासा, 'जिंदा हैं वो'

Wed, 04 Sep 2019 12:08 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranu Mondal with daughter - फोटो : Facebook
रानू मंडल (Ranu Mondal) बीते 10 साल से गरीबी की जिंदगी गुजार रही थीं। स्टेशन पर गाना गाकर वह गुजारा करती थीं। तभी किसी ने रानू का गाना गाते हुए वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और वह रातोंरात स्टार बन गईं। रानू के मशहूर होते ही उनकी बेटी की एक तस्वीर भी सामने आई थी। इस तस्वीर के वायरल होते ही ऐसी खबरें आईं कि रानू की बेटी उनसे 10 साल बाद मिलने पहुंची। इसके बाद रानू की बेटी को ट्रोल किया गया। वहीं अब रानू की बेटी सामने आईं और उन्होंने रानू की जिंदगी से जुड़े कई राज खोले।
विज्ञापन

2 of 5
Ranu Mondal daughter Elizabeth - फोटो : file photo
एक इंटरव्यू में रानू की बेटी एलिजाबेथ ने कई बातें कही। रानू मंडल की बेटी का नाम एलिजाबेथ है। एलिजाबेथ ने कहा- 'मुझे नहीं पता था मेरी मां रेलवे स्टेशन पर गाती थी। मैं उनसे ज्यादा मिल नहीं पाती थीं। मैं कुछ दिन पहले कोलकाता से धर्मतला गई थी। वहां मैंने मां को एक बस स्टैंड पर बैठे देखा। मैं तुरंत उनके पास गई और उन्हें 200 रुपये देकर घर जाने को कहा।' 
विज्ञापन

3 of 5
Elizabeth and Ranu Mondal - फोटो : file photo
एलिजाबेथ जब मां रानू मंडल के मशहूर होते ही उनसे मिलने गई तो उनकी बहुत आलोचना हुई। इस पर एलिजाबेथ ने कहा- 'मां के चारों बच्चों में से मैं ही थी जो उनका ख्याल रखती थी। मैं उन्हें अंकल के अकाउंट से 500 रुपये भेज दिया करती थी। मेरा तलाक हो गया है और मैं सूरी में किराने की छोटी सी दुकान चलाती हूं। अपने 4 साल के बच्चे का भी ध्यान रख रही हूं।' 

4 of 5
Ranu Mondal - फोटो : file photo
एलिजाबेथ ने कहा- 'मैंने कई बार कोशिश की मां मेरे साथ रहें लेकिन उन्होंने आने से इनकार कर दिया। अब जनता मेरे ऊपर आरोप लगा रही है। मैं कहा जाऊं।' रानू की बेटी ने कहा- 'मां ने दो शादियां की थी। दो शादियों से उनके चार बच्चे हैं। रानू के पहले पति मेरे पिता थे। कुछ साल पहले ही उनका देहांत हुआ है। दूसरी शादी से जो बच्चे हैं वह शायद मुंबई में ही रहते हैं। उनका दूसरा पति अभी जिंदा है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranu mondal - फोटो : social media
आपको बता दें, रानू मंडल ने अपना तीसरा गाना रिकॉर्ड कर लिया है। इस तीसरे गाने का वीडियो हिमेश रेशमिया ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस नए गाने में सबसे खास बात है रानू का अंदाज। इस बार रानू ज्यादा आत्मविश्वास के साथ गाती नजर आ रही हैं। ये गाना 13 साल पहले यानी 2006 में रिलीज हुई फिल्म '36 चाइना टाउन' के गाने 'आशिकी में तेरी' का रीमेक है। 

यह भी पढ़ें:- रानू मंडल ने लता मंगेशकर के साथ रिकॉर्ड किया गाना, जानें क्या है इस खबर और वायरल तस्वीर का सच?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें