बॉलीवुड और टेलीविजन की कई एक्ट्रेस घरेलू हिंसा की शिकार हो चुकी हैं। हाल ही में जो मामला सामने आया है वह बिल्कुल अलग है। 80 के दशक की मशहूर अदाकारा रंजीता कौर के पति राज मसंद ने उन पर मारपीट और चौथे फ्लोर से धक्का देने का आरोप लगाया है। मामला बढ़ता देख एक्ट्रेस का बयान भी आ गया है। अपने इस बयान में रंजीता ने कहा है कि हर घर में इस तरह के झगड़े होते रहते हैं। जानिए ऐसी कौन सी एक्ट्रेस हैं जो घरेलू हिंसा की शिकार हो चुकी हैं।