फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' को लेकर खुलासा, इस शख्स पर बेस्ड है कहानी

Mon, 12 Mar 2018 09:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rani Mukerji
यशराज बैनर और रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' रिलीज के लिए एकदम तैयार है। रानी मुखर्जी बड़े परदे पर 4 साल बाद वापसी कर रही हैं। इससे पहले उनकी फिल्म 'मर्दानी' रिलीज हुई थी। फिलहाल रानी मुखर्जी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Rani Mukerji
फिल्म 'हिचकी' ब्राड कोहेन की ऑटोबायोग्राफी पर बेस्ड है। रानी मुखर्जी फिल्म में एक टीचर नैना माथुर का किरदार निभा रही है जो टॉरेट सिन्ड्रोम से पीड़ित हैं। बता दें कि ब्राड कोहेन अमेरिका में पॉपुलर मोटिवेशन स्पीकर और टीचर हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Rani Mukerji
फिल्म प्रमोशन के दौरान निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने बताया कि, वह पिछले 5 साल से ब्राड कोहेन के संपर्क में थे। जबकि 2016 में रानी मुखर्जी को इस फिल्म की कहानी सुनाई थी। यही नहीं रानी मुखर्जी ने टॉरेट सिन्ड्रोम से पीड़ित कुछ लोगों से मुलाकात भी की। साथ ही कोहेन से उन्होंने वीडियो कॉल पर बातचीत की और उनके बारे में जानकारी ली।
 

4 of 5
Rani Mukerji
फिल्म के प्रवक्ता ने बताया कि, रानी चाहती हैं कि फिल्म के जरिए ब्राड कोहेन के जीवन की कहानी सभी के सामने आए। उनकी जिंदगी सभी के लिए प्रेरणा है। ब्राड खुद इस फिल्म का प्रमोशन अमेरिका में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rani Mukerji
फिल्म 'हिचकी' यशराज बैनर तले बन रही है जिसमें रानी मुखर्जी एक ऐसे टीचर का किरदार निभाएंगी जिसे नर्वस सिस्टम डिसऑर्डर है। इस फिल्म का खास उद्देश्य यह है कि कैसे एक शारीरिक कमजोर व्यक्ति अपनी कमजोरी को ताकत बनाकर सफलता की बुलंदियों तक पहुंचता है। यह फिल्म 23 मार्च को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें