फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rani Mukherji Best Films on OTT: इस ओटीटी पर देखिए रानी की पहली फिल्म ‘बियेर फूल’, नौ और हिट फिल्मों की भी जानकारी

Mon, 21 Mar 2022 09:06 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
रानी मुखर्जी की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
रानी मुखर्जी को बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता है। रानी ने बॉलीवुड में हर एक बड़े अभिनेता यहां तक कि तीनों खान सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ भी काम किया है। रानी मुखर्जी को बॉलीवुड में खंडाला गर्ल के नाम से जाना जाता है। महज 16 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाली रानी ने पर्दे पर प्रेमिका, बहू, ठग हर तरीके के किरदार निभाए अभिनय के दम लोहा मनवाया। आज रानी मुखर्जी का जन्मदिन है। तो आइये इस खास मौके पर जानते हैं रानी मुखर्जी की उन 10 फिल्मों के बारे में जिन्हें आप ओटीटी पर भी देख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
बियेर फूल - फोटो : सोशल मीडिया
बियेर फूल  (1996)
रानी मुखर्जी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म बियेर फूल से 1996 में की थी। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता राम मुखर्जी ने किया था। ये एक बंगाली फिल्म थी। इसमें उन्होंने सहायक अभिनेत्री का रोल किया था। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम मिली चटर्जी था। रानी मुखर्जी की ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

3 of 11
कुछ कुछ होता है - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ कुछ होता है (1998)
कुछ- कुछ होता है एक लव स्टोरी है। इसे करण जौहर ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में भी रानी मुखर्जी ने सहायक भूमिका निभाई थी। कुछ कुछ होता है में रानी के अलावा शाहरुख खान, सलमान खान और काजोल अहम भूमिका में थे। फिल्म में राहुल (शाहरुख खान) को प्रिंसिपल की लड़की टीना (रानी मुखर्जी) से प्यार हो जाता है। बाद में दोनों को एकसाथ देखकर अंजलि (काजोल) को जलन होती है। टीना और राहुल शादी कर लेते हैं, जिसके बाद उनकी एक बेटी होती है अंजलि। बाद में टीना की मौत हो जाती है और कहानी के अंत में शाहरुख काजोल से शादी कर लेते हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

4 of 11
चोरी चोरी चुपके चुपके
चोरी चोरी चुपके चुपके (2001)
चोरी चोरी चुपके चुपके एक रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा और सलमान  खान अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म के निर्देशक अब्बास मस्तान थे। फिल्म में रानी के किरदार का नाम प्रिया था। फिल्म में राज मल्होत्रा (सलमान खान) और प्रिया (रानी मुखर्जी) पति-पत्नी होते हैं। शादी के बाद प्रिया प्रेग्नेंट होती है और फिर एक हादसे की वजह से वह कभी मां नहीं बन सकती है। जिसके बाद डॉक्टर की सलाह पर मधु (प्रीति जिंटा) सेरोगेसी के जरिए राज और प्रिया  के बच्चे को जन्म देती है। ये फिल्म आप अमेजन प्राइम वीडियो पर आसानी से देख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 11
साथिया - फोटो : Social Media
साथिया (2002)
साथिया एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन साद अली द्वारा किया गया है। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय और रानी मुखर्जी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में आदित्य (विवेक ओबेरॉय) और उसकी पत्नी सुहानी (रानी मुखर्जी) की असफल शादी को लेकर दोनों का झगड़ा होता है और सुहानी गायब हो जाती है। जिसके बाद आदित्य और उसका दोस्त दोनों मिलकर आदित्य की पत्नी सुहानी को ढूंढते हैं। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 11
युवा - फोटो : सोशल मीडिया
युवा (2004)
अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म युवा 2004 में रिलीज हुई थी। ये एक पॉलिटिकल थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन मणिरत्नम ने किया है। फिल्म में रानी मुखर्जी के किरदार का नाम शशि बिस्वास है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, अजय देवगन, विवेक ओबराय, सोनू सूद, ओमपुरी, रानी मुखर्जी, करीना कपूर और ईशा देओल हैं। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर आसानी से देख सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 11
पहेली - फोटो : Social Media
पहेली (2005)
पहेली फिल्म ग्रामीण दंत कथाओं पर आधारित है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी और शाहररुख खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में एक भूत को व्यापारी की पत्नी से प्यार हो जाता है। वह उस व्यापारी की अनुपस्थिति में उसकी पत्नी से प्यार करने लगता है। फिल्म में भूत के किरदार में शाहरुख खान हैं, जिनका नाम किशनलाल है। रानी मुखर्जी किशनलाल की पत्नी लच्छी के रुप में हैं। इस फिल्म के निर्देशक आमोल पालेकर हैं। पहली को आप नेटफ्लिक्स पर आसानी से देख सकते हैं।

8 of 11
बंटी और बबली
बंटी और बबली (2005)
बंटी और बबली फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी। जिसका निर्देशन शाद अली ने किया है। ये एक क्राइम कॉमेडी ड्रामा है। फिल्म में रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी ठग की भूमिका में हैं। इसमें रानी के किरदार का नाम विम्मी बबली सलूजा है। इसे आप घर बैठे अमेजन प्राइम वीडियो पर आसानी से देख सकते हैं।

9 of 11
कभी अलविदा न कहना - फोटो : सोशल मीडिया
कभी अलविदा न कहना (2006)
 करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म कभी अलविदा न कहना 2006 में रिलीज हुई थी। ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, प्रीति जिंटा, किरण खेर आदि मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में रानी के किरदार का नाम माया तलवार है और शाहरुख देव की भूमिका में हैं। माया और देव दोनों शादीशुदा हैं। बाद में दोनों अपने-अपने पार्टनर को धोखा देकर एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं। ये फिल्म  नेटफ्लिक्स पर आसानी से उपलब्ध है।

10 of 11
मर्दानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मर्दानी (2014)
मर्दानी में रानी मुखर्जी एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। ये फिल्म एक टीनएज लड़की की किडनैपिंग उसके बाद पूरे गिरोह की कहानी परत दर परत खुलती है। इस फिल्म में रानी के किरदार का नाम शिवानी शिवाजी रॉय है। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

11 of 11
हिचकी - फोटो : सोशल मीडिया
हिचकी (2018)
हिचकी फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। इसके निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा हैं। फिल्म में रानी मुखर्जी नैना माथुर नाम की टीचर के रुप में हैं, जो टॉरेट सिंड्रोम नाम की बीमारी से पीड़ित है। इसके बावजूद वह शिक्षिका बनती है और छात्रों को नई दिशा देती है। ये फिल्म आप अमेजन प्राइम पर आसानी से देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें