रानी मुखर्जी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की कई ऐसी खास बाते हैं जो दर्शकों को उनका दीवाना बनाती हैं। अपने अभिनय और मुस्कुराहट से सबको दीवाना बनाने वाली रानी के लिए फिल्मी सफर आसान नहीं रहा। उनकी जिंदगी के कुछ अनछुए पहलू।
विज्ञापन
रानी मुखर्जी के जन्मदिन पर विशेष
2 of 10
रानी मुखर्जी एक फिल्मी परिवार में जन्मी। उनके पिता जाने-माने निर्देशक रहे हैं। आमतौर पर माना जाता है कि फिल्मी बैकग्राउंड वाले लोग आसानी से काम पा जाते हैं। रानी के साथ कुछ उल्टा ही हुआ।
विज्ञापन
रानी मुखर्जी के जन्मदिन पर विशेष
3 of 10
रानी दूसरी हीरोइनों से कुछ हटकर हैं। रानी मुखर्जी कभी जीरो फिगर की दौड़ में नहीं रहीं। वो कभी बहुत स्लिम-ट्रिम नहीं थी। रानी मुखर्जी की लंबाई भी बहुत ज्यादा नहीं है। फिल्मी दुनिया में सफलता के लिए खूबसूरती और हाइट के मिथक कई बार टूटे हैं, लेकिन रानी को लेकर भी इसी तरह की बातें कही गईं।
रानी मुखर्जी के जन्मदिन पर विशेष
4 of 10
रानी मुखर्जी ने 1996 में बंगाली फिल्म से फिल्मों में शुरूआत की। ये फिल्म उनके पिता ने बनाई थी। 1997 में उन्होंने 'राजा की आएगी बारात' से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म फ्लॉप हो गई। रानी को नोटिस तो किया गया, लेकिन साथ ही कई सवाल भी उठाए गए।
विज्ञापन
रानी मुखर्जी के जन्मदिन पर विशेष
5 of 10
कई फिल्मी पंडितों ने 'राजा की आएगी बारात' के फ्लॉप होने के बाद ये कहा कि रानी में हीरोइन बनने के गुण ही नहीं हैं। उनके फिगर, हाइट और आवाज को लेकर कई बातें कही गईं। इन सब बातों से पार पाते हुए एक ही साल बाद ही रानी ने वो कर दिखाया कि हर कोई बस देखता रह गया।
विज्ञापन
रानी मुखर्जी के जन्मदिन पर विशेष
6 of 10
रानी मुखर्जी की 1998 में दो फिल्में आईं, आमिर खान के साथ 'गुलाम' और शाहरुख के साथ 'कुछ कुछ होता है'। दोनों फिल्में बड़ी हिट रहीं। खान सितारों के होने के बावजूद रानी मुखर्जी ने खूब तारीफें बटोरीं। रानी की बुराई करने वाले उनकी वाहवाही करने लगे।
विज्ञापन
रानी मुखर्जी के जन्मदिन पर विशेष
7 of 10
- फोटो : getty
रानी मुखर्जी ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रानी लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ती रहीं। उनके हिस्से में फ्लॉप भी आईं लेकिन वो लगातार बढ़िया काम भी करती रहीं।
रानी मुखर्जी के जन्मदिन पर विशेष
8 of 10
रानी मुखर्जी ने ब्लैक, वीर जारा, पहेली जैसी शानदार फिल्में दी हैं। रानी मुखर्जी के करियर को लेकर जब-जब सवाल हुआ उन्होंने जोरदार वापसी की।
रानी मुखर्जी के जन्मदिन पर विशेष
9 of 10
रानी मुखर्जी के बारे में जब कहा जा रहा था कि उनका करियर अब खत्म हो गया है तो उन्होंने 'मर्दानी' में पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी राव के किरदार में जबरदस्त अभिनय कर सबको चौंका दिया। इस फिल्म के बाद वो फिल्मों से दूर हो गईं।
रानी मुखर्जी ने अप्रैल 2014 में आदित्य चोपड़ा से शादी की। रानी मुखर्जी एक बच्ची की मां हैं। इस समय वो अपनी बेटी अदिरा पर ही अपना पूरा ध्यान दे रही हैं।