kalki koechlin and anurag kashyap
कल्कि के फिल्मी करियर के साथ उनका निजी जीवन में काफी उतार-चढ़ाव रहा। साल 30 अप्रैल 2011 को कल्कि ने 'देव डी' के डायरेक्टर अनुराग कश्यप से शादी की थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं टिक सका। दो साल में ही दोनों अलग हो गए। अनुराग की यह दूसरी और कल्कि की पहली शादी थी। 13 नवंबर, 2013 को दोनों ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था, 'हम एक-दूसरे का साथ छोड़ रहे हैं, ताकि हालात और इसकी वजहों को समझ सकें, लेकिन हम तलाक नहीं ले रहे हैं। हम मीडिया से आग्रह करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।'