फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी के जन्मदिन, अरबाज-मलाइका समेत ये हैं मनोरंजन जगत की आज बड़ी खबरें

Thu, 21 Mar 2019 07:35 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Rani Mukerji - फोटो : social media
रानी मुखर्जी का जन्मदिन
शादी के बाद रानी मुखर्जी ने कुछ समय के लिए फिल्मों से दूरी बना ली है। 21 मार्च को रानी मुखर्जी 41 साल की हो गई हैं। फिलहाल वो कुछ प्रोजेक्ट्स पर नजरें रखे हुए हैं। जल्द ही वो अपने फैंस को खुशखबरी देंगी। दरअसल, शादी के बाद रानी मुखर्जी अपनी बेटी की परवरिश पर पूरा ध्यान दे रही हैं। रानी मुखर्जी ने 21 अप्रैल 2014 को फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा के साथ इटली में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। 9 दिसंबर 2015 को रानी मुखर्जी ने बेटी आदिरा को जन्म दिया था।

पढ़ें: रानी मुखर्जी को उनकी बेटी इस वजह से बिल्कुल नहीं करती पसंद, खुद खोला था राज
विज्ञापन

2 of 6
salman and katrina
सलमान ने नहीं दिया गिफ्ट
सलमान खान का जो करीबी होता है उसे महंगे तोहफे मिलना आम बात है। सलमान अपने हर दोस्त और रिश्तेदारों को शानदार तोहफे देने के लिए जाने जाते हैं । कटरीना भी सलमान खान के बेहद करीब हैं। सलमान खान के कहने पर कटरीना, फिल्म 'भारत' में काम करने के लिए झट से तैयार हो गई थीं । हाल ही में खबर आई थी कि सलमान ने कटरीना को रेंज रोवर का गिफ्ट की है। लेकिन अब इस बात असली खुलासा हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान ने कटरीना को कोई कार गिफ्ट नहीं की है।

पढ़ें: सलमान खान ने कटरीना कैफ को नहीं गिफ्ट की कोई कार, एक्ट्रेस ने खुद को दिया इतना महंगा तोहफा
विज्ञापन

3 of 6
karan johar - फोटो : file photo
अरबाज के शो में करण
अरबाज खान इन दिनों अपने नए सेलिब्रिटी शो 'क्विक हील पिंच बाय अरबाज खान' को लेकर चर्चा में हैं। इस शो में अरबाज ट्रोलर्स की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं। शो का दूसरा ऐपिसोड भी रिलीज हो गया है। इस ऐपिसोड में करण जौहर मेहमान बनें। शो के दौरान जब अरबाज खान ने करण जौहर से सवाल किया कि वो आलिया भट्ट, सारा अली खान और जाह्नवी कपूर में से किसे सोशल मीडिया पर फॉलो करेंगे और किसे ब्लॉक करेंगे। इस सवाल पर करण ने जवाब दिया कि वो इनमें से किसी अनफॉलो और ब्लॉक नहीं करेंगे।

पढ़ें: रणबीर को ब्लॉक और वरुण को अनफॉलो कर सिद्धार्थ को फॉलो करना चाहते हैं करण जौहर, बताई असली वजह

4 of 6
Vicky Kaushal, Katrina Kaif - फोटो : instagram
विक्की को कटरीना पसंद हैं
बीते दिनों खबर आई थी कि विक्की कौशल और उनकी गर्लफ्रेंड हरलीन के ब्रेकअप की वजह कटरीना कैफ हैं । विक्की और कटरीना के बीच बढ़ती नजदीकियों के कारण हरलीन ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया। हाल ही जी सिने अवॉर्ड 2019 में जब कटरीना, विक्की के सामने आईं तो वो इतना शरमा गए कि उन्होंने स्टेज पर अपना मुंह छुपा लिया।

पढ़ें: कैटरीना कैफ को देखकर स्टेज पर विक्की कौशल ने कर दिया कुछ ऐसा, बाद में छिपाना पड़ा मुंह
विज्ञापन

5 of 6
malaika arbaaz - फोटो : instagram
मलाइका-अरबाज की मुलाकात
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। मंगलवार रात जी सिने अवॉर्ड नाइट में भी मलाइका ने जैसे ही एंट्री ली, उनके ग्लैमरस लुक का हर कोई दीवाना हो गया। इस फंक्शन में मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ पहुंचे थे। इस दौरान जब मलाइका और अरबाज आमने सामने आए तो वो हुआ जिसकी किसी को नहीं उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
priyanka chopra
अच्छी पत्नी नहीं हैं प्रियंका?
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ खुशहाल मैरिड लाइफ जी रही हैं। प्रियंका ने जोधपुर के उमेद भवन में 1-2 दिसंबर को शादी की थी। दोनों की शादी को अब तीन महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन इस बीच प्रियंका ने खुलासा किया है कि वो एक अच्छी पत्नी नहीं है। 

पढ़ें: तो इस वजह से प्रियंका चोपड़ा हैं एक बुरी पत्नी, शो में खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें