फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति आदित्य चोपड़ा के जन्मदिन पर जयपुर पहुंचीं रानी मुखर्जी, पुलिसकर्मियों को दिया ये खास तोहफा

Tue, 21 May 2019 09:59 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रानी मुखर्जी - फोटो : Amar Ujala
राजस्थान की तपती गर्मी में अपनी फिल्म मर्दानी 2 की शूटिंग कर रहीं रानी मुखर्जी फिल्म से एक दिन की छुट्टी लेकर मंगलवार को कोटा से जयपुर पहुंची। 21 मई को यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा का जन्मदिन होता है और ऐसा समझा जा रहा है कि दोनों ने जन्मदिन का जश्न जयपुर में ही साथ साथ मनाया। लेकिन, इससे पहले रानी मुखर्जी कोटा में शूटिंग के दौरान वहां की पुलिस के सहयोग का एक अनोखे अंदाज में शुक्रिया अदा करना नहीं भूलीं। 
विज्ञापन

2 of 5
रानी मुखर्जी - फोटो : Amar Ujala
फिल्म मर्दानी 2 में रानी मुखर्जी एक निडर और अपने काम के प्रति समर्पित पुलिस अधीक्षक शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार कर रही हैं। फिल्म का मुंबई शेड्यूल पूरा करने के बाद रानी ने इस महीने कोटा की चिलचिलाती गर्मी में कई दिनों तक फिल्म के एक्शन सीन पूरे किए। फिल्म की शूटिंग के दौरान राजस्थान पुलिस ने भी काफी सहयोग किया और ऐसे में जब रानी मुखर्जी से कोटा के पुलिस अफसरों ने अपने घरवालों से मिलने की बात कही, तो वह तुरंत तैयार हो गईं।
विज्ञापन

3 of 5
रानी मुखर्जी - फोटो : Amar Ujala
इस कार्यक्रम में मौजूद रहे फिल्म मर्दानी 2 की टीम के एक सदस्य ने बताया, ‘कोटा पुलिस के करीब 300 अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने रानी मुखर्जी से एक अनौपचारिक कार्यक्रम में मुलाकात की। सबके साथ रानी खूब स्नेह से मिलीं और कोटा पुलिस की महिला अफसरों व कर्मचारियों के साथ उन्होंने फोटो भी खिंचवाई।

4 of 5
रानी मुखर्जी - फोटो : Amar Ujala
इस दौरान रानी के तमाम प्रशंसक भी उनके मिलने पहुंचे। पुलिस कर्मचारियों के परिजनों ने रानी से करीब एक घंटे तक बातें की और बताया कि कैसे वह उनकी फिल्में लगातार देखते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रानी मुखर्जी - फोटो : Amar Ujala
फिल्म मर्दानी 2 का कोटा शेड्यूल करीब-करीब पूरा हो चुका है। मंगलवार को रानी के पति और यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा का जन्मदिन था तो वह एक दिन की छुट्टी लेकर जयपुर पहुंची। समझा जाता है कि दोनों ने जन्मदिन का जश्न वहीं मनाया हालांकि यशराज फिल्म्स की आधिकारिक प्रवक्ता ने इस बारे में संपर्क करने पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें