फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी के निधन के शोक से उभर रहीं रानी मुखर्जी क्या आएंगी मर्दानी 2 में नजर?

Thu, 01 Mar 2018 04:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
श्रीदेवी के निधन से दुखी रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी साल 2014 में बॉक्स ऑफिस पर रीलीज हुई थी। फिल्म में रानी ने पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया था। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद भी किया था। रानी के फैंस फिर से उन्हें शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में देखना चाहते हैं। अब मर्दानी 2 के जल्द बनाए जाने की खबर है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
मर्दानी 2 बनाए जाने की खबरों के बीच सबसे बड़ा सवाल उठा है कि क्या रानी मुखर्जी इस फिल्म में भी नजर आएंगी। हाल ही में रानी ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि वह मर्दानी 2 में सिर्फ ऐसे ही काम नहीं कर सकतीं। इसके लिए एक अच्छी स्क्रिप्ट को होना बहुत जरूरी है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
रानी ने कहा कि अगर कोई अच्छी स्क्रिप्ट मिली तो वह जरूर 'मर्दानी 2'  में काम करेंगी। फिल्म के लिए अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश की जा रही है। अच्छे विषय पर कोई कहानी मिलते ही वह 'मर्दानी 2' में काम करेंगी। हालांकि फिल्म की अगली कड़ी के बारे में अब तक पुष्टि नहीं हुई है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
बता दें कि मर्दानी की कहानी मानव तस्करी पर आधारित थी। मुंबई पुलिस के दमदार किरदार में रानी को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म को रानी के पति आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था। जल्द ही रानी अपनी फिल्म हिचकी में नजर आएंगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें