देश विदेश में शानदार कारोबार करने वाली निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा की फिल्म हिचकी के बारे में रानी कहती हैं, 'यह एक व्यक्ति के रूप में, एक मां के रूप में मेरे लिए पुर्नजन्म था। मैंने इंडस्ट्री में एक नई यात्रा की शुरूआत की। मेरी पहली फिल्म राजा की आएगी बारात थी, जिसे मैं कहूंगी कि वह मेरा फर्स्ट फेज था और दूसरे चरण में हिचकी मेरी पहली फिल्म होगी। यह हमेशा खास रहेगा।'