एक लंबे गैप के बाद फिल्म 'हिचकी' के जरिये बॉलीवुड में वापसी करने जा रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी का कहना है कि अब वह चाहकर भी अपना परिवार नहीं बढ़ा सकतीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मैं अपना परिवार बढ़ा नहीं सकती, मुझे लगता है मैंने मौका गंवा दिया है।'
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Rani Mukerji
रानी मुखर्जी को अफसोस है कि उन्होंने फैमिली प्लानिंग में देर कर दी। उन्होंने कहा, 'मुझे इसकी शुरुआत पहले कर देनी चाहिये थी।' एक्ट्रेस कहा कि वह दूसरे बच्चे की कोशिश फिर भी जारी रखेंगी। रानी और आदित्य चोपड़ा की एक बिटिया है जिसका नाम आदिरा है।
विज्ञापन
3 of 4
rani mukerji
- फोटो : sdg
रानी मुखर्जी ने कहा कि वह अपने फिल्म मेकर पति आदित्य चोपड़ा से कभी नहीं कहतीं कि वो उन्हें अपनी फिल्मों में कास्ट करें। उन्होंने कहा, 'आदित्य से मैं सिर्फ आदिरा और प्यार की टॉपिक पर ही बात करती हूं।'
फिल्म 'ब्लैक', 'मर्दानी', 'नो वन किल्ड जेसिका' जैसी फिल्मों से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं रानी मुखर्जी ने बताया कि उनकी मां की चाहत थी कि वह फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मां के कहने पर आईं, लेकिन उनके पिता और फिल्म मेकर राम मुखर्जी उनके इस फैसले से खुश नहीं थे।