Rani Mukerji film Mardaani 2
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विशाल ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए बताया, 'मैं एक अभिनेता हूं तो मैं हर तरह के किरदार निभाना चाहता हूं। महिलाओं को लेकर हमारे समाज में लगातार अपराध हो रहे हैं कुछ लोग इससे प्रभावित होते हैं तो कुछ नजरअंदाज कर देते हैं। इस फिल्म के माध्यम से मुझे मौका मिला कि इस विषय पर आवाज उठाए। इसके साथ ही अगर आपको यशराज फिल्म्स के साथ जुड़ने का मौका मिले, अगर 'मर्दानी 2' और रानी मुखर्जी के साथ जुड़ने का मौका मिले तो आखिर कौन इस मौके को छोड़ता है। मेरे लिए यह बहुत बड़ा मौका था जिसके लिए मैंने तुरंत हां कह दिया।' इसके साथ ही विशाल ने यह भी बताया कि फिल्म में अपने किरदार सनी को अपनाने के लिए वह तीन चार महीने तक अपने कैरेक्टर के कॉस्टयूम में रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने अपने शरीर पर साबुन लगाना तक छोड़ दिया था ताकि वह वैसे दिख सके। हालांकि विशाल के इस खुलासे पर रानी ने थोड़ा हंसी-मजाक भी किया।