फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर भी नहीं रोक पाए 'हिचकी' की रफ्तार, 11 दिन बाद भी फिल्म की कमाई जारी

Wed, 04 Apr 2018 06:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Hichki
रानी मुखर्जी की कमबैक फिल्म 'हिचकी' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। टीचर की भूमिका निभा रहीं रानी मुखर्जी की शानदार एक्टिंग के बलबूते फिल्म हिट साबित हुई। 30 मार्च को टाइगर श्रॉफ की 'बागी 2' रिलीज हुई इसके बावजूद 'हिचकी' ने अपनी रफ्तार बरकरार रखी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Hichki and Raid
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 'फिल्म ने रिलीज के दूसरे शुक्रवार को 2.40 करोड़, शनिवार को 2.60 करोड़, रविवार को 3.40 करोड़ और सोमवार को 1.10 करोड़ रुपए कमाए हैं। इस तरह फिल्म ने 35.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।'
 

 
विज्ञापन

3 of 4
hichki
'हिचकी' फिल्म महज 986 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है फिर भी 5 दिन के अंदर लागत निकालने में कामयाब रही। यशराज बैनर की यह फिल्म 20 करोड़ के बजट में बनी है। फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा और कोई भी बड़ा स्टार नहीं है लेकिन उनकी एक्टिंग और जबरदस्त स्क्रिप्ट के चलते हर कोई वाहवाही कर रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
Hichki
रानी की 'हिचकी' ने पहले ही वीकेंड पर 15.35 करोड़ कमाए और अब यह आंकड़ा 35 करोड़ के पार हो चुका है हालांकि फिल्म के कलेक्शन में गिरावट जरूर दर्ज की गई लेकिन 'बागी 2' के रिलीज और सोमवार होने के बावजूद फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें