करीब 4 साल बाद बड़े परदे पर वापसी करने वालीं रानी मुखर्जी ने जबरदस्त कमबैक किया है। 23 मार्च को रिलीज हुई फिल्म जल्दी ही अपना बजट निकालने के करीब है। अजय देवगन की 'रेड' पिछले हफ्ते ही रिलीज हुई इसके बावजूद 'हिचकी' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया है।
विज्ञापन
2 of 4
hichki
फिल्म ने पहले ही दिन 3.30 करोड़ रुपए कमाए थे। इसे माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला और अगले दिन शनिवार को 5.35 करोड़ रुपए जुटा लिए। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि, 'हिचकी' के लिए वीकेंड काफी अच्छा रहा। रविवार को फिल्म ने करीब 6.75 करोड़ रुपए कमा लिए। इस तरह फिल्म ने अभी कुल 15.40 करोड़ रुपए इकट्ठे कर लिए हैं।
विज्ञापन
3 of 4
Hichki
फिल्म का टोटल बजट 20 करोड़ रुपए है। यह फिल्म देश में केवल 961 स्क्रीन और विदेश में 380 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। इस हिसाब से फिल्म की कमाई काफी अच्छी मानी जा रही है। रानी मुखर्जी के लिए यह फिल्म धमाकेदार कमबैक साबित हुई।
डायरेक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म में रानी एक टीचर का किरदार निभा रही हैं। जो टॉरेट सिंड्रोम से पीड़ित है। इस सिंड्रोम के चलते उसे हिचकी लेने की आदत है। बात करते वक्त भी हिचकी आने से उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।