रानी मुखर्जी हिंदी फिल्म जगत की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में एक हैं जो अपने दम पर फिल्म हिट कराने का दमखम रखती हैं। उनकी पिछली फिल्म हिचकी में भी यह देखने को मिला था। जल्द ही रानी अपनी सुपरहिट फिल्म मर्दानी की अगली पार्ट के साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली हैं। हाल में एक टीजर के माध्यम से इस फिल्म के रिलीजिंग डेट की घोषणा की गई। रानी मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म मर्दानी 2, 13 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
इस फिल्म में फिर एक बार रानी निडर, बेबाक और बहादुर पुलिस अधिक्षक शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म के पहले पार्ट में रानी की जबरदस्त अदाकारी देखने को मिली थी जिसमें वह वह बाल तस्करी रैकेट का खात्मा करती नजर आती हैं। इस फिल्म के बाद से अब इसके दूसरे पार्ट को लेकर दर्शकों की अपेक्षाएं और भी दोगुनी हो गई है।
फिल्म के निर्देशक गोपी पुथरण ने कहा, शिवानी के रोल में रानी की भिड़त 21 वर्षीय खूंखार विलेन से होती है। वह एक खतरनाक अपराधी होता है जो औरतों को अपना शिकार बनाता है। हाल में यश राज फिल्मस ने फिल्म रिलीज की तारीख की घोषणा की है। जिसके लिए नवरात्री के समय को चुना गया है। फिल्म के इस डेट एनाउसमेंट टीजर के जरिए यह भी दिखाया गया है कि रानी औरतों के खिलाफ होने वाले अपराधों के खिलाफ खड़ी हैं।