यशराज फिल्म्स ने इस साल की अपनी दूसरी फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। दो अक्टूबर को साल की अपनी पहली फिल्म रिलीज करने जा रहे हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउसेज में से एक यशराज फिल्म्स ने साल की अपनी दूसरी फिल्म मर्दानी 2 की रिलीज डेट तय कर दी है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सलमान खान की फिल्म दबंग 3 से ठीक एक हफ्ते पहले रिलीज होने जा रही है।