बात करें अजय देवगन की 'रेड' की तो इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी ताबड़तोड़ कमाई की है। इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को 3.55 करोड़, शनिवार को 5.71 करोड़, रविवार को 7.22 करोड़, सोमवार को 2.42 करोड़ तो वहीं मंगलवार को 2.41 करोड़ तो वही बुधवार को कमाई में बढ़ोतरी करते हुए रेड ने 2.62 करोड़ का बिजनेस किया। कुल मिलाकर यह फिल्म अब तक 86.98 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म का कुल बजट 70 करोड़ रुपए है।